देश

उत्तर प्रदेश: छेड़खानी से परेशान नाबालिग छात्रा ने खुद को किया आग के हवाले, आरोपी फरार

बांदा देहात कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में कथित छेड़खानी से क्षुब्ध नाबालिग छात्रा ने केरोसिन छिड़ककर खुद को आग के हवाले कर दिया. बुरी तरह से झुलसी छात्रा की मौत हो गयी...

उत्तर प्रदेश: छेड़खानी से परेशान नाबालिग छात्रा ने खुद को किया आग के हवाले, आरोपी फरार
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credit- File Photo)

बांदा :  बांदा देहात कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में कथित छेड़खानी से क्षुब्ध नाबालिग छात्रा ने केरोसिन छिड़ककर खुद को आग के हवाले कर दिया. बुरी तरह से झुलसी छात्रा की मौत हो गयी.

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक तारा सिंह पटेल (Tara Patel) ने बृहस्पतिवार को बताया कि मूल रूप से चिल्ला थाने के अतरहट गांव की रहने वाली 13 वर्षीय छात्रा अपनी बड़ी बहन की ससुराल पचनेही गांव में रहकर पढ़ाई कर रही थी.

पटेल ने बताया कि मंगलवार को देर शाम छात्रा घर से कुछ दूरी पर परचून की दुकान से सामान लेने गई थी. वापस आते समय रास्ते में अंकित सिंह (Ankit Singh ) नामक युवक ने उसके साथ छेड़खानी की और उसे घसीट कर एकांत में ले जाने लगा. उसके शोर मचाने पर लोग एकत्र हो गये लेकिन युवक फरार हो गया.

यह भी पढ़ें: रांची: कोल्ड ड्रिंक में नशा मिलाकर नाबालिग छात्रा से किया सामूहिक दुष्कर्म, दोस्त समेत छह गिरफ्तार

उन्होंने बताया कि कथित छेड़खानी से क्षुब्ध छात्रा ने बुधवार को कमरे का दरवाजा बंद कर अपने ऊपर केरोसिन छिड़का और आग लगा ली. जब तक परिजन दरवाजा तोड़कर भीतर पहुंचते, बुरी तरह झुलसी छात्रा की मौत हो चुकी थी.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 11, 2019 11:39 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).