Ulhasnagar: उल्हासनगर में दबंगई! छेड़छाड़ और मारपीट करने के आरोपी को मिली जमानत, समर्थकों ने पीड़ितों के घर के सामने फोड़े पटाखें, VIDEO आया सामने
उल्हासनगर में शराब के नशे में घर में घुसकर मारपीट और महिलाओं से छेड़छाड़ के आरोपी को जमानत मिलने के बाद उसके समर्थकों ने पीड़ितों के घर के सामने पटाखें फोड़कर जश्न मनाया.
मुंबई, महाराष्ट्र: उल्हासनगर में शराब के नशे में घर में घुसकर मारपीट और महिलाओं से छेड़छाड़ के आरोपी को जमानत मिलने के बाद उसके समर्थकों ने पीड़ितों के घर के सामने पटाखें फोड़कर जश्न मनाया. इस दौरान केवल पटाखें ही नहीं फोड़े गए, बल्कि ढ़ोल भी बजाया गया. जिसके कारण अब परिसर में दहशत है और पीड़ित भी डरें हुए है.यह मामला रमाबाई टेकड़ी, कैंप 2 का है, जहां 27 अप्रैल की रात कुछ युवकों ने एक घर का दरवाजा तोड़कर जबरन प्रवेश किया और दो युवतियों को बाहर खींचकर उनके साथ अश्लील हरकतें की. आरोपी युवकों पर कपड़े फाड़ने और शारीरिक छेड़छाड़ जैसे गंभीर आरोप लगाए गए.पीड़ितों की शिकायत के बाद उल्हासनगर पुलिस ने चार आरोपियों हंशू झा, रोहित झा, सोनमणी झा और बिट्टू यादव को गिरफ्तार कर लिया था.इनके खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया था
. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया X पर @lokmat नाम के हैंडल से शेयर किया गया है. ये भी पढ़े:Ulhasnagar Fight Video: मोबाइल डिस्प्ले के कारण दुकानदार से की जमकर मारपीट, शॉप में की पत्थरबाजी, उल्हासनगर में 3 युवकों की गुंडागर्दी CCTV में कैद
आरोपी के समर्थकों ने बेल मिलने पर मनाया जश्न
उल्हासनगर कॅम्प क्रमांक 2 मधील रमाबाई टेकडी येथे 27 एप्रिलच्या रात्री दारूच्या नशेत झालेल्या वादातून एकाला लोखंडी तलवार व रॉडने मारहाण करण्यात आली होती. याप्रकरणी पोलिसांनी खुनाचा प्रयत्न व गुन्हेगारी कृत्यांमध्ये सहभागी असलेल्या दिवाकर सह अन्य आरोपींवर गुन्हा दाखल केला होता.… pic.twitter.com/wLRER3rH2d
— Lokmat (@lokmat) July 22, 2025
बेल मिलते ही मनाया गया जश्न
17 जुलाई को रोहित झा को कोर्ट से जमानत मिली. जेल से रिहा होते ही इन लोगों ने पीड़िता के घर के बाहर ढोल-ताशे बजवाए और पटाखे फोड़कर पूरी तरह से आपराधिक मानसिकता का प्रदर्शन किया.इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिससे शहर में आक्रोश फैल गया. सवाल यह उठने लगा कि क्या पुलिस और न्याय व्यवस्था अपराधियों के मन में डर पैदा करने में नाकाम हो रही है?
पुलिस ने दोबारा दर्ज किया मामला
वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने तत्काल प्रतिक्रिया दी और आरोपी रोहित झा पर एक और मामला दर्ज किया गया. हालांकि, वह फरार हो गया है और पुलिस उसकी तलाश में जुटी है.जमानत पर छूटे आरोपी पहले भी हत्या की कोशिश, हमले और अन्य आपराधिक गतिविधियों में लिप्त पाए जा चुके हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 22, 2025 04:42 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

