Tej Pratap Yadav Viral Video: 'बीजेपी को उखाड़ फेको...', खेसारी लाल के सामने कार्यकर्ताओं को संयम सिखाते-सिखाते खुद गुस्सा हो गए तेज प्रताप
Photo Credit- X

Tej Pratap Yadav Viral Video: लालू यादव के बड़े बेटे और बिहार के पूर्व वन-पर्यावरण मंत्री तेज प्रताप यादव का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इसमें वह भोजपुरी के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव और गायक छोटू छलिया के सामने RJD कार्यकर्ताओं को संयम रखना सिखा रहे हैं. मजे की बात यह है कि इस दौरान वह खुद भी संयम रखना भूल गए और गुस्से में बीजेपी पर जमकर निशाना साधा. वीडियो में तेज प्रताप यह कहते नजर आ रहे हैं कि आज आप सब के लिए खेसारी लाल जी और छोटू छलिया आए हैं. आप ही इस तरीके से माहौल बनाइएगा, तो ये सब आरएसएस और भाजपा वाले क्या बोलेंगे, कि आरजेडी वाला सब ऐसे हल्ला-गुल्ला करता है. इसलिए संयमित से रहिए और भाजपा वाले को खदेड़ दीजिए. यहां लास्ट में तेज प्रताप यादव यह शब्द गुस्से में कहते हैं कि भाजपा वालों को खदेड़ दीजिए. इस दौरान खेसारी लाल यादव उनका मुंह देखने लगते हैं. तब तेज प्रताप मुस्कुराने लगते हैं.

खेसारी लाल के सामने कार्यकर्ताओं को संयम सिखाते-सिखाते खुद गुस्सा हो गए तेज प्रताप