Rajkot Shocker: 76 साल का पिता करना चाहता था दूसरी शादी, बेटे के मना करने पर गुस्साएं बाप ने कर दी गोली मारकर हत्या, राजकोट जिले की घटना से लोग हैरान
गुजरात के राजकोट के जसदान से हत्या की अजीब घटना सामने आई है. जिसमें बेटे की पिता ने गोली मारकर हत्या की. पहले माना जा रहा था कि ये हत्या जमीन से जुड़े विवाद के कारण हुई है. लेकिन अब जो कारण सामने आया है उसको सुनकर पुलिस और लोग भी हैरान हो गए है.
राजकोट, गुजरात: गुजरात के राजकोट के जसदान से हत्या की अजीब घटना सामने आई है. जिसमें बेटे की पिता ने गोली मारकर हत्या की. पहले माना जा रहा था कि ये हत्या जमीन से जुड़े विवाद के कारण हुई है. लेकिन अब जो कारण सामने आया है उसको सुनकर पुलिस और लोग भी हैरान हो गए है.
दरअसल 76 के बुजुर्ग ने अपने बेटे की हत्या गोली मारकर इसलिए की क्योंकि बुजुर्ग पिता दूसरी शादी करना चाहता था और बेटा मना कर रहा था. शादी का बेटे ने विरोध किया, जिसके कारण बुजुर्ग ने बेटे को ही गोली मार दी. इस मामले में पुलिस ने पिता को गिरफ्तार किया है. आरोपी पिता का नाम रामभाई बोरिचा बताया जा रहा है. मृतक बेटे का नाम प्रभात बोरिचा बताया जा रहा है.ये भी पढ़े:Gujarat Shocker: राजकोट में 13 वर्षीय बेटे ने शराबी पिता को उतारा मौत के घाट, पुलिस ने हिरासत में लिया
क्या है पूरा मामला?
जानकारी के मुताबिक़ ये घटना राजकोट के जसदन की है. रविवार को पिता रामभाई ने अपने बेटे प्रभात की गोली मारकर हत्या कर दी. मृतक प्रभात बोरीचा की पत्नी जयाबेन ने पुलिस ने इसकी शिकायत दर्ज कराई है. महिला ने अपनी शिकायत में पुलिस को बताया है कि उनकी सास का निधन 20 साल पहले हो गया था. इसके बाद से ही उनके ससुर रामभाई बोरीचा दूसरी शादी करना चाहते थे, जिसका परिवार ने विरोध किया था. इस मुद्दे पर कई बार घर में झगड़े हुए थे और रामभाई ने प्रभात को धमकी दी थी कि अगर उसे दूसरी शादी नहीं करनी दी तो वह उसे और उसके परिवार को मार डालेगा.
मृतक की पत्नी ने बताई सच्चाई
मृतक की पत्नी जयाबेन ने अपनी शिकायत में बताया की रविवार सुबह वह अपने पति प्रभात के साथ ससुर को चाय देने गई थी.लौटते समय उन्हें एक के बाद एक दो गोलियों की आवाजें सुनाई दी.वह दौड़कर ससुर के कमरे में पहुंचीं, लेकिन दरवाजा अंदर से बंद था.आरोप है कि खटखटाने पर बुजुर्ग रामभाई बंदूक लेकर बाहर आए और उन पर भी हमला करने का प्रयास किया.डरकर वह अपने घर भाग गई और बाद में उनका बेटा जयदीप घर आया, जिसे उन्होंने इस घटना की जानकारी दी.महिला के बेटे जयदीप ने अपने पिता को आंगन में लहूलुहान हालत में पड़ा देखा, जबकि रामभाई पास ही बैठे थे. प्रभात को तुरंत स्थानीय हॉस्पिटल ले जाया गया. जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. फिहलाल, पुलिस ने जयाबेन की शिकायत के आधार पर बुजुर्ग रामभाई को गिरफ्तार किया है.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 11, 2025 12:41 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

