Pune Porsche Car Accident Case: पुणे में दो लोगों को कार से कुचलनेवले नाबालिग के पिता को कोर्ट लाते समय लोगों ने फेंकी पुलिस वैन पर स्याही -( Watch Video )
पुणे हिट एंड रन केस में मध्यप्रदेश के रहने वाले दो इंजीनियर्स की मौत हो गई. इस मामले नाबालिग के पिता को आरोपी बनाया गया है. बुधवार को आरोपी को कोर्ट ले जाते हुए पुलिस वैन पर लोगों ने स्याही फेकी और नारेबाजी की.
पुणे हिट एंड रन केस में मध्यप्रदेश के रहने वाले दो इंजीनियर्स की मौत हो गई थी. इस मामले नाबालिग के पिता को आरोपी बनाया गया है. बुधवार को आरोपी को कोर्ट ले जाते हुए पुलिस वैन पर लोगों ने स्याही फेकी और नारेबाजी की. बता दे की पिछले हफ्ते अग्रवाल के बेटे ने तेज रफ़्तार कार चलाते हुए दो लोगों को टक्कर मार दी. इस घटना में दोनों की मौत हो गई थी, और आरोपी नाबालिग अग्रवाल के बेटे को कुछ ही घंटो में जमानत मिल गई थी. इसको लेकर पुरे देश में और सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा फुट पड़ा. जिसके बाद महाराष्ट्र सरकार दबाव में आई और नाबालिग के पिता को आरोपी बनाया गया. कोर्ट ले जाते समय कुछ लोगों ने नारेबाजी करते हुए वैन पर स्याही फेंकी. यह भी पढ़े :Horrific Road Accident: विजयवाड़ा से चेन्नई जा रही बस का एक्सीडेंट, ड्राइवर की मौत तो वही 10 यात्री गंभीर रूप से जख्मी -( Watch Video )
देखें वीडियो :
#WATCH | Pune car accident case | People throw ink at the police van in which the father of the minor accused was brought to court. pic.twitter.com/spGvwhCi1Y
— ANI (@ANI) May 22, 2024
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on May 22, 2024 03:57 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

