VIDEO: गांव के दबंगों से परेशान शख्स ने पत्नी और दो बच्चों के साथ की आत्मदाह की कोशिश, पुलिस ने तुरंत रोका, लखनऊ का वीडियो आया सामने
लखनऊ में उस दौरान हड़कंप मच गया, जब एक परिवार ने दबंगों से तंग आकर आत्मदाह की कोशिश. शख्स ने परिवार समेत खुद पर तेल उड़ेल दिया. लेकिन समय रहते पुलिस ने इन्हें रोक लिया.
लखनऊ, उत्तर प्रदेश: लखनऊ में उस दौरान हड़कंप मच गया, जब एक परिवार ने दबंगों से तंग आकर आत्मदाह की कोशिश की. शख्स ने परिवार समेत खुद पर तेल उड़ेल दिया. लेकिन समय रहते पुलिस ने इन्हें रोक लिया. जानकारी के मुताबिक़ ये घटना गौतमपल्ली थाना अंतर्गत कालीदास मार्ग पर मुख्यमंत्री आवास के पास ला-मार्टिनियर चौराहे पर हुई. एक शख्स परिवार के साथ पहुंचा था युवक ने खुद तेल उड़ेल लिया और आत्मदाह की कोशिश करने लगा.
सुरक्षाकर्मियों को युवक को आत्मघाती कदम उठाने से पहले पकड़ लिया. इसके बाद सुरक्षाकर्मियों ने सीनियर अधिकारियों को सूचना दी. मौके पर पहुंचे आधिकारियों ने पीड़ित परिवार से पूछताछ की, तो पता चला कि दबंगों से परेशान होकर पीड़ित परिवार ने आत्मघाती कदम उठाया है. हालांकि, पुलिस पीड़ित से पूछताछ कर रही है.इस वीडियो को सोशल मीडिया एक्स पर @WeUttarPradesh नाम के हैंडल से शेयर किया गया है.ये भी पढ़े:Pune Shocker: PMPML ऑफिस में महिला ने पेट्रोल डालकर की आत्मदाह की कोशिश, डेपो मैनेजर ने की थी फिजिकल रिलेशन रखने की मांग, कार्रवाई नहीं होने से उठाया कदम (Watch Video)
शख्स ने की परिवार समेत आत्मदाह की कोशिश
#लखनऊ: लामार्ट चौराहे पर परिवार ने आत्मदाह करने की कोशिश की। राजन मिश्रा अपनी पत्नी और दो बेटियों के साथ पहुंचे और खुद को आग लगाने का प्रयास किया।
मौके पर मौजूद @lkopolice ने तुरंत हस्तक्षेप कर सभी को बचाया और उन्हें थाने ले गई। घटना के दौरान परिवार के साथ एक छोटा बच्चा भी मौजूद… https://t.co/GN0Ya2tLIE pic.twitter.com/xvbJ02j0AQ
— UttarPradesh.ORG News (@WeUttarPradesh) March 7, 2025
पीड़ित का आरोप दबंगों ने जमीन पर कब्ज़ा किया
पीड़ित का नाम राजन मिश्रा बताया जा रहा है. वह मूलरूप से प्रतापगढ़ जनपद के राजनीगंज फटनपुर सुरवा मिश्रपुर गांव का रहनेवाले है.दबंगई के बल पर आरोपियों ने उनकी जमीन पर कब्जा कर लिया है. इस सम्बन्ध में पीड़ित ने थानास्तर से लेकर प्रशासनिक अधिकारियों से भी शिकायत की. बावजूद इसके सुनवाई नहीं हुई. बताया कि वह अधिकारियों के कार्यालय में चक्कर लगाते थक चुका है.लिहाजा, न्याय पाने के लिए पत्नी रेखा और दो बेटियों को लेकर लखनऊ पहुंचा. जहां पीड़ित ने आत्मदाह करने का फैसला किया.
न्याय की मांग को लेकर उठाया भयावह कदम
इस घटना के बाद बताया जा रहा है की निरीक्षक ने प्रतापगढ़ पुलिस से बातचीत की है. मेडिकल प्रशिक्षण के बाद पीड़ित परिवार को प्रतापगढ़ भेजा जा रहा है. इस घटना में समय पर रोकने की वजह से एक बड़ी अनहोनी होने टल गई.
आत्महत्या रोकथाम के लिए और मानसिक स्वास्थ्य हेल्पलाइन नंबर पर मदद के लिए कॉल करें:
Tele Manas (Ministry of Health) – 14416 or 1800 891 4416; NIMHANS – + 91 80 26995000 /5100 /5200 /5300 /5400; Peak Mind – 080-456 87786; Vandrevala Foundation – 9999 666 555; Arpita Suicide Prevention Helpline – 080-23655557; iCALL – 022-25521111 and 9152987821; COOJ Mental Health Foundation (COOJ) – 0832-2252525.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 07, 2025 05:17 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

