VIDEO: गजब है! झांसी जिले में SDM की गाड़ी पर चढ़कर युवक और युवती ने लगाएं ठुमके, वाहन का हूटर और नीली बत्ती भी जलाई, वीडियो वायरल
उत्तर प्रदेश प्रशासन की लापरवाही के कई वीडियो सामने आते है. जिसके कारण प्रशासन की छवि धूमिल होती है. एक बार फिर एक ऐसा ही शर्मनाक वीडियो सामने आया है. जिसमें SDM लिखी हुई गाड़ी पर एक बार बाला और एक युवक नाच रहा है.
झांसी, उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश प्रशासन की लापरवाही के कई वीडियो सामने आते है. जिसके कारण प्रशासन की छवि धूमिल होती है. एक बार फिर एक ऐसा ही शर्मनाक वीडियो सामने आया है. ये वीडियो झांसी जिले के शाहजहांपुर थाना क्षेत्र के ताड़ौल गांव का बताया जा रहा है.जिसमें SDM लिखी हुई गाड़ी पर एक बार बाला और एक युवक नाच रहा है.
इतना ही नहीं इन लोगों ने गाड़ी का हूटर भी लगाया है और नीली बत्ती भी जलाई हुई है. ये दोनों गाड़ी के बोनट पर चढ़कर डांस कर रहे है. जानकारी के मुताबिक़ ये गाड़ी बीड़ा के अधिकारी की बताई जा रही है. गाड़ी के बोनट पर चढ़कर अश्लील डांस किया जा रहा है और नीचे खड़े लोग इनका वीडियो बना रहे है और मजे ले रहे है. ये भी पढ़े:Jhansi Shocker: चलती ट्रेन में यात्री को सांप ने डसा, झांसी से दिल्ली जा रहा था शख्स, हॉस्पिटल में चल रहा इलाज
झांसी में SDM की गाड़ी पर चढ़कर किया डांस
हूटर बज रहा है बत्ती जल रही है, गजब भौकाल है भइया 😳
या तो सरकार में लंबी पकड़ है या तो SDM की मेहरबानी है।
SDM/ उत्तर प्रदेश सरकार लिखा है और उसी गाड़ी के ऊपर ठुमके लगाए जा रही है, वायरल वीडियो झांसी का है।#Jhansi @pawansengar | @BhaaratExpress @Uppolice pic.twitter.com/oxQSrB3c4z
— Shivang Timori (@shivangtimori) November 12, 2024
इस वीडियो के सामने आने के बाद लोगों के मन में तरह तरह के सवाल उठ रहे है.आखिर ये गाड़ी में चढ़कर नाचने की इजाजत इन्हें किसने दी, और ये सब चल रहा था तो अधिकारी कहां गए हुए थे. इस घटना के बाद यूपी प्रशासन पर भी सवाल उठने लगे है. इस वीडियो को ट्विटर एक्स पर @shivangtimori नाम के हैंडल से शेयर किया गया है.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 12, 2024 04:29 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

