VIDEO: इंदौर में बुर्खा पहनकर साली के फ्लैट में सस्पेंड कांस्टेबल ने डेढ़ करोड़ की चोरी को दिया अंजाम, पुलिस ने किया गिरफ्तार, घटना सीसीटीवी में कैद
इंदौर जिले में डेढ़ करोड़ कैश और गोल्ड की चोरी के मामले में पुलिस ने खुलासा कर दिया है. जिस बिल्डर के घर में चोरी हुई, उस बिल्डर की लिव इन पार्टनर ने ही अपने जीजा के साथ मिलकर चोरी की प्लानिंग की थी.
इंदौर, मध्य प्रदेश: मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में डेढ़ करोड़ कैश और गोल्ड की चोरी के मामले में पुलिस ने खुलासा कर दिया है. जिस बिल्डर के घर में चोरी हुई, उस बिल्डर की लिव इन पार्टनर ने ही अपने जीजा के साथ मिलकर चोरी की प्लानिंग की थी. महिला को डर था कि कहीं बिल्डर उसे छोड़ ना दे, इसलिए उसने अपने जीजा के साथ मिलकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया.
महिला का जीजा पहले कॉन्स्टेबल था लेकिन 2010 में ही पुलिस विभाग से उसे सस्पेंड कर दिया था. इस पूरी घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है. जहांपर देख सकते है बुर्खा पहने दो लोग लिफ्ट से जा रहे है. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया X पर @newsjungal नाम के हैंडल से शेयर किया गया है.ये भी पढ़े:Video: इंदौर में खुलेआम गुंडागर्दी! पेट्रोल पंप मालिक और भतीजे पर चाक़ू से हमला, पुलिस ने नाबालिग समेत दो लोगों को किया गिरफ्तार
बुर्खा पहनकर जीजा ने की फ्लैट में चोरी
इंदौर :बर्खास्त कांस्टेबल ने की डेढ़ करोड़ की चोरी, बुर्का पहनकर घुसा था अपनी साली के फ्लैट में, पुलिस ने किया गिरफ्तार,. 79 लाख रुपये और सोने-चांदी के जेवरात भी बरामद किए #Indore #ViralVideo #MadhyaPradeshPolice #news #viralvideo #viral #Trending pic.twitter.com/Cye7SagwWA
— News Jungal Media Pvt. Ltd. (@newsjungal) March 24, 2025
क्या है पूरा मामला?
जानकारी के मुताबिक़ घटना इंदौर में पलासिया इलाके में शुभ लाभ प्राइम टाउनशिप की है. यहां एक फ्लैट में 13 मार्च को डेढ़ करोड़ कैश और 20 तोला सोने की चोरी हुई थी. जिसको लेकर पुलिस ने खुलासा कर दिया है. पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि शिवाली काफी समय से अंकुश नाम के बिल्डर के साथ लिव-इन में रह रही थी. लेकिन शिवाली को शक था कि उसका पार्टनर कभी भी छोड़ सकता है. इस कारण उसने अपने जीजा धीरू थापा के साथ मिलकर चोरी की योजना बनाई. फिर चोरी के बाद खुद ही थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज करवाई.
सीसीटीवी से खुली पोल
इस चोरी की घटना के बाद पुलिस जांच में जुट गई और सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए और उसकी जांच की गई. सीसीटीवी में दो लोग बुर्का पहने बिल्डिंग के अंदर दिखाई दिए. इसके बाद पुलिस ने लोकेशन ट्रेस की तो उनके बारे में पता चला. आरोपियों की पहचान धीरू थापा और उसके एक साथी छोटू के रूप में हुई. जब पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो मामले में खुलासा हुआ. बताया जा रहा है कि महिला को शक था की उसका लिव इन पार्टनर उसे कभी भी छोड़ सकता है.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 24, 2025 02:02 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

