Video: इंदौर में खुलेआम गुंडागर्दी! पेट्रोल पंप मालिक और भतीजे पर चाक़ू से हमला, पुलिस ने नाबालिग समेत दो लोगों को किया गिरफ्तार
मध्यप्रदेश के इंदौर में गुंडागर्दी कम होने का नाम नहीं ले रही है. गुंडों के साथ -साथ अब नाबालिग भी आम नागरिकों को परेशान कर रहे है. ऐसी ही एक दिल दहलादेनेवाली घटना सामने आई है.
Video: मध्यप्रदेश के इंदौर में गुंडागर्दी कम होने का नाम नहीं ले रही है. गुंडों के साथ -साथ अब नाबालिग भी आम नागरिकों को परेशान कर रहे है. ऐसी ही एक दिल दहला देनेवाली घटना सामने आई है. शहर के तेजाजी नगर थाना क्षेत्र के पेट्रोल पंप पर आरोपियों ने पेट्रोल पंप के मालिक और उनके भतीजे पर चाक़ू से हमला कर दिया.
इस मारपीट और चाक़ू से हमले का पूरा वीडियो सीसीटीवी में कैद हो गया है. जानकारी के मुताबिक़ बुलेट से पटाखा चलाने को लेकर पेट्रोल पंप के मालिक ने मना किया तो गुस्साएं आरोपियों ने इनपर हमला कर दिया. ये भी पढ़े:Video: लिफ्ट के डक्ट में गिरकर डेढ़ साल के मासूम की हुई मौत, पानी में डूबने से गई जान, मध्यप्रदेश के इंदौर की घटना
पेट्रोल पंप मालिक पर हमला
इंदौर - बाइक सवार 4 बदमाशों ने पेट्रोल पंप मालिक के भतीजे और कर्मचारियों पर चाकू से किया हमला, घटना का सीसीटीवी आया सामने, आरोपी गिरफ्तार #Indore #Crime #CCTVFootage #KnifeAttack @CP_INDORE @MPPoliceDeptt #MPNews #PeoplesUpdate pic.twitter.com/Loiv6lyWy1
— Peoples Samachar (@psamachar1) September 30, 2024
बताया जा रहा है की जब मालिक ने इन आरोपियों को पटाखा चलाने से मना किया तो ये वहां से चले गए और अपने दो साथियों के साथ हथियार लेकर पहुंचे और दोनों पर हमला कर दिया. हालांकि इस घटना के बाद पुलिस तुरंत हरकत में आई और दो नाबालिग समेत और दो आरोपियों को हिरासत में लिया गया है.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 30, 2024 04:48 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

