News

Ahilyanagar Shocker: गटर के चैंबर में दबाकर दो युवकों के साथ मारपीट, एक हुई मौत, वीडियो भी बनाया और शव को जला भी दिया, पुलिस ने 9 आरोपियों को किया गिरफ्तार

मस्साजोग कांड के बाद अहिल्यानगर में गटर के चैंबर में दो युवकों की बेरहमी से पिटाई की गई. जिसमें एक युवक की मौत हो गई और आरोपियों ने इसके बाद शव को पहाड़ों में जाकर जला दिया .

Ahilyanagar Shocker: गटर के चैंबर में दबाकर दो युवकों के साथ मारपीट, एक हुई मौत, वीडियो भी बनाया और शव को जला भी दिया, पुलिस ने 9 आरोपियों को किया गिरफ्तार

अहिल्यानगर, महाराष्ट्र: बीड का मस्साजोग मामला अभी शांत भी नहीं हुआ कि अहिल्यानगर में दो युवकों को गटर चैंबर में बंद कर बेरहमी से पीटा गया.इस पिटाई में एक युवक की मृत्यु हो गई और उसके शव को पहाड़ पर ले जाकर आरोपियों ने जला दिया .इस दिल दहला देने वाली घटना के बाद पुलिस ने 9 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. कोर्ट ने इन आरोपियों को पांच दिन की पुलिस हिरासत दी है. आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है और जांच की प्रक्रिया जारी है.मृतक युवक की पहचान वैभव उर्फ ​​सोन्या नायकोड़ी के रूप में हुई है.

22 फरवरी को सुबह 8:30 बजे उसका अपहरण कर लिया गया था.इससे पहले 21 फरवरी को आरोपियों ने संदेश भगाजी वालांज उर्फ ​​गोट्या का भी अपहरण किया था.पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश के लिए नए तरीके अपनाएं जा रहे है. घटना की चौंकाने वाली प्रकृति को देखते हुए, स्थानीय पुलिस एजेंसियां ​​सकते में हैं.ये भी पढ़े:Ahilyanagar Shocker: अहिल्यानगर जिले में क्रूरता की हदें पार! गर्लफ्रेंड को घुमाने ले गया बॉयफ्रेंड, विवाद होने पर कोयते से गर्दन कर दी अलग, फिर खुद ही पुलिस स्टेशन पहुंचकर दी हत्या की कबुली

संदेश को घर से बुलाकर कार से किया किडनैप

जानकारी के मुताबिक़ संदेश को घर से बुलाकर कार में डाला गया और पीटा गया.फिर उसे एक सुनसान जगह पर ले जाया गया और सीवर चैंबर में डालकर पीटा गया.आरोपियों ने पिटाई का वीडियो बनाया और संदेश को रात भर नागपुर के एक फ्लैट में रखा.अगले दिन 22 फरवरी को संदेश के मोबाइल पर वैभव नायकोड़ी का मैसेज आने पर आरोपी ने संदेश से कहा कि वह उसे फोन कर वैभव को बुला ले. संदेश ने फोन कर वैभव को तपोवन रोड स्थित एक हॉस्पिटल के पास बुलाया.

आरोपियों ने शव को मनमाड़ के पहाड़ पर जाकर जलाया

आरोपियों ने संदेश की आंखों पर पट्टी बांध दी और उसे उस सैलून में ले गए जहां वैभव रुका था. वहां नाइकोडी की पहचान करने के बाद वे उन्हें फिर एक सुनसान जगह पर ले गए और सीवर चैंबर में फिर पिटाई की गई. रात में उन्हें फ्लैट में ठहराया गया और मैगी खिलाई गई. संदेश ने मैगी खाई लेकिन वैभव ने मना कर दिया. जिसके कारण उसे फिर से पीटा गया. दुसरे दिन वैभव ने उसे उठाने का प्रयास किया , लेकिन वह उठ नहीं रहा था.

इसके बाद आरोपियों ने उसके शव को मनमाड़ रोड के केकताई पहाड़ पर जाकर जला दिया और संदेश को धमकी देकर छोड़ दिया गया. इसके बाद संदेश पुलिस के पास पहुंचा और पूरी घटना बताई.यह बात सामने आई है कि युवकों के दो गुटों के बीच विवाद हुआ था. 19 जनवरी को आरोपी अनिकेत सोमवंशी को एक नाबालिग लड़के के साथ पांच अन्य लोगों ने चाकू मार दिया था. मृतक वैभव और संदेश उस ग्रुप के साथ थे, जिसके कारण इन्हें किडनैप किया गया.

 

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 04, 2025 04:11 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).