News

Ahilyanagar Shocker: अहिल्यानगर जिले में क्रूरता की हदें पार! गर्लफ्रेंड को घुमाने ले गया बॉयफ्रेंड, विवाद होने पर कोयते से गर्दन कर दी अलग, फिर खुद ही पुलिस स्टेशन पहुंचकर दी हत्या की कबुली

अहिल्यानगर जिले से एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक प्रेमिका को उसके प्रेमी ने कोयते से हमला कर उसकी हत्या कर दी और इसके बाद वह खुद ही पुलिस के पास पहुंच गया. इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

Ahilyanagar Shocker: अहिल्यानगर जिले में क्रूरता की हदें पार! गर्लफ्रेंड को घुमाने ले गया बॉयफ्रेंड, विवाद होने पर कोयते से गर्दन कर दी अलग, फिर खुद ही पुलिस स्टेशन पहुंचकर दी हत्या की कबुली
Representational Image | Pixabay

अहिल्यानगर, महाराष्ट्र:  अहिल्यानगर जिले से एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक प्रेमिका को उसके प्रेमी ने कोयते से हमला कर उसकी हत्या कर दी और इसके बाद वह खुद ही पुलिस के पास पहुंच गया. इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. प्रेमी युगल पुणे के रहने वाले थे. वे घूमने के लिए राहुरी गए थे, जहां दोनों के बीच मामूली बात पर बहस हो गई.

गुस्से में आकर प्रेमी ने प्रेमिका को कोयते से हमला कर उसकी हत्या कर दी, फिर उसका सिर धड़ से अलग कर दिया.यह घटना बुधवार को वंबोरी क्षेत्र के विळद रोड पर पिलेश्वर देवस्थान क्षेत्र में स्थित गणपति मंदिर में हुई. प्रारंभिक जानकारी में पता चला है कि दोनों के बीच पैसों को लेकर काफी विवाद हुआ था.ये भी पढ़े:Chatrapati Sambhajinagar: बहन के साथ शादी करने से गुस्साएं भाई और पिता ने की युवक की हत्या, छत्रपति संभाजीनगर की घटना

गुस्से में कर दी हत्या

मृत महिला का नाम सोनाली राजू जाधव है. आरोपी शख्स का नाम सखाराम धोंडीबा वालकोळी है. दोनों काफी दिनों से रिलेशनशिप में थे. दोनों आंबेगांव तहसील के रहनेवाले हैं. घूमने जाने के बाद दोनों के बीच पैसों को लेकर बहस हो गई.इसी बात से गुस्से में आकर शख्स ने अपनी गर्लफ्रेंड पर कोयते  से हमला कर उसका सिर धड़ से अलग कर दिया. इसके बाद वह खुद पुलिस के पास गया और हत्या की जानकारी दी. इस घटना से अहिलानगर और पुणे  इलाके में हड़कंप मच गया है.

मृतक महिला ने पैसों की आरोपी से की थी मांग

इस घटना के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है.आरोपी सखाराम बुधवार को अपनी प्रेमिका सोनाली के साथ वंबोरी क्षेत्र के पिलेश्वर देवस्थान मंदिर क्षेत्र में गया था.इसी दौरान सोनाली ने उससे से पैसों की मांग की. पैसे नहीं देने पर पुलिस रिपोर्ट की धमकी दी. इसके बाद दोनों के बीच काफी विवाद हुआ और गुस्से में आकर आरोपी ने महिला पर कई वार कर उसके सिर को धड़ से अलग कर दिया. इसके बाद आरोपी 4 किलोमीटर तक चलते हुए वांबोरी पुलिस स्टेशन पहुंचा और पुलिस को बताया की उसने उसकी प्रेमिका की जान ली है. पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

 

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 21, 2025 02:08 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).