News

VIDEO: पुलिस की दादागिरी आई सामने! दरोगा ने दुकानदार पर बरसाएं कई थप्पड़, मारपीट देखकर ग्राहक भी भागी, आगरा का वीडियो आया सामने

आगरा के लोहामंडी थाना क्षेत्र में दुकान पर नोटिस तामील करने गए दरोगा राजेश साहू ने दुकानदार से मारपीट की. दुकानदार को थप्पड़ मारने का सीसीटीवी फुटेज वायरल हो रहा है.

VIDEO: पुलिस की दादागिरी आई सामने! दरोगा ने दुकानदार पर बरसाएं कई थप्पड़, मारपीट देखकर ग्राहक भी भागी, आगरा का वीडियो आया सामने
Credit-(X,@KhabarBharti24)

आगरा, उत्तर प्रदेश: आगरा के लोहामंडी थाना क्षेत्र में दुकान पर नोटिस तामील करने गए दरोगा राजेश साहू ने दुकानदार से मारपीट की. दुकानदार को थप्पड़ मारने का सीसीटीवी फुटेज वायरल हो रहा है. वीडियो सामने आने के बाद एसीपी ने जांच के आदेश दिए हैं. बताया जा रहा है की एक केस के सिलसिले में दुकानदार के पास दरोगा और सिपाही पहुंचे थे.

इस दौरान दुकानदार के साथ दरोगा ने जमकर मारपीट की और कई तमाचे दुकानदार को जड़ दिए. बताया जा रहा है की इस सीसीटीवी फुटेज के वायरल होने के बाद दरोगा को सस्पेंड किया गया है. इस घटना का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया X पर @KhabarBharti24 नाम के हैंडल से शेयर किया गया है.ये भी पढ़े:VIDEO: रोजा रखनेवाले ई रिक्शा चालक के साथ पुलिस ने की मारपीट, शख्स हुआ बेहोश, लखनऊ के निशांतगंज का वीडियो आया सामने

दरोगा ने जनरल स्टोर के दुकानदार को जड़े थप्पड़ 

क्या है पूरा मामला?

इस मामले में महिला ने दुकानदार के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई थी. जिसके बाद पुलिस ने शिकायत के आधार पर दुकानदार को पुलिस स्टेशन बुलाया था. लेकिन दुकानदार नहीं पहुंचा. जिसके कारण पुलिस दुकान पर पहुंची. इस दौरान दुकानदार को दरोगा ने पुलिस स्टेशन चलने के लिए कहा.दुकानदार ने बाद में आने की हामी भरी.इसके बाद दुकानदार की दरोगा ने पिटाई कर दी. इसके बाद दुकानदार को पुलिस स्टेशन लाया गया .

सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद दरोगा हुए सस्पेंड

दुकानदार का कहना है की पुलिस स्टेशन में भी उसके साथ मारपीट की गई. इस मामले में सिटी डीसीपी सोनम कुमार का कहना है कि मामले में एसीपी लोहामंडी मयंक तिवारी से जांच कराई गई. उनकी रिपोर्ट में मारपीट और अभद्रता की पुष्टि हुई. इसी आधार पर चौकी प्रभारी को सस्पेंड  कर दिया गया. जांच कराई जा रही है.

 

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 29, 2025 04:37 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).