News

VIDEO: गजब है! डेढ़ साल पहले युवक ने खाया था गुटखा, पैसे नहीं देने पर 10 रूपए के लिए शख्स ने डायल कर दिया 112 नंबर, हरदोई का अजीब मामला

उत्तर प्रदेश के हरदोई में एक अजीब मामला सामने आया है. यहां पर एक दिव्यांग दुकानदार ने डेढ़ साल पहले 10 रूपए की उधारी नहीं मिलने पर सीधे 112 नंबर डायल कर दिया.

VIDEO: गजब है! डेढ़ साल पहले युवक ने खाया था गुटखा, पैसे नहीं देने पर 10 रूपए के लिए शख्स ने डायल कर दिया 112 नंबर, हरदोई का अजीब मामला
Credit -(X, @Brijesh9328)

हरदोई, उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश के हरदोई में एक अजीब मामला सामने आया है. यहां पर एक दिव्यांग दुकानदार ने डेढ़ साल पहले 10 रूपए की उधारी नहीं मिलने पर सीधे 112 नंबर डायल कर दिया. इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दुकानदार को उसके 10 रूपए दिलवाए.

ये मामला अब पूरे शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है. इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया एक्स पर वायरल हो रहा है. जिसमें दिव्यांग दुकानदार ग्राहक की शिकायत कर रहा है. ये भी पढ़े:VIDEO: 250 ग्राम आलू चोरी होने पर बुला ली पुलिस, शराबी मजदूर ने सिपाही से मजेदार अंदाज में की बात, वीडियो वायरल

10 रूपए के लिए दुकानदार ने बुलाई पुलिस 

ये पूरी घटना सांडी थाना क्षेत्र के भंडारी गांव की है. जहां पर दिव्यांग जितेंद्र एक दूकान चलाता है. इसका आरोप है की गांव के ही रहनेवाले संजय ने डेढ़ साल पहले 10 रूपए का गुटखा उससे उधार लिया था. इसके बाद उसने संजय से कई बार पैसे मांगे, लेकिन उसने नहीं दिए. इसको लेकर दोनों के बीच में कई बार विवाद भी हुआ.

इसके बाद शनिवार को जितेंद्र ने फिर उससे 10 रूपए मांगे,इस बार भी उसने देने से इनकार करने के बाद जितेंद्र ने सीधे 112 नंबर पर कॉल करके पुलिस में शिकायत कर दी.शिकायत के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दुकानदार और ग्राहक दोनों को बुलाया गया . इसके बाद जितेंद्र ने बताया की पुलिस के आने से पहले ही उसने पैसे दे दिए. पिछले दिनों 250 ग्राम आलू चोरी हो जाने पर भी एक ने पुलिस को बुलवा लिया था. इस घटना की चर्चा अब शहर में हो रही है. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया एक्स पर @Brijesh9328 नाम के हैंडल से शेयर किया गया है.

 

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 01, 2024 07:32 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).