Weather Update: भीषण गर्मी से झुलस रहा उत्तर भारत, कब मिलेगी राहत? मानसून आने में अभी इतने दिन बाकी

दिल्ली में बुधवार तक भीषण गर्मी से राहत मिलने की कोई संभावना नहीं दिख रही है. हालांकि, गुरुवार को तूफान के चलते तापमान में गिरावट आएगी. इसके बाद प्री-मानसून की बारिश राहत दे सकती है.

Representational Image | PTI

नई दिल्ली: उत्तर भारत में भीषण गर्मी का कहर जारी है. झुलसाती गर्मी, रिकॉर्ड तापमान और लू के बीच लोग मानसून का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. राजधानी दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, बिहार, झारखंड में तो आसमान से आग बरस ही रही है लेकिन पहाड़ी राज्यों में भी यही हाल है. हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के ज्यादातर इलाके भी लू की चपेट में हैं. मौसम विभाग के अनुसार झुलसाने वाली गर्मी से जल्द राहत मिलने की संभावना भी नहीं है.

मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, पश्चिम बंगाल के गंगा के तटवर्ती इलाके, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी पड़ने की संभावना है. आईएमडी ने अगले पांच दिनों तक लगातार लू चलने की चेतावनी जारी की है. उत्तर प्रदेश में 20 जून तक भीषण लू चलने की संभावना है, जबकि पंजाब और हरियाणा-चंडीगढ़-दिल्ली में 19 जून तक लू की स्थिति रहेगी.

इस दौरान बिहार और झारखंड के अलग-अलग इलाकों में भी लू चलेगी, जिसके बाद इसकी तीव्रता में धीरे-धीरे कमी आएगी. मौसम विभाग के अनुसार, 20 जून को दिल्ली में हल्की बूंदाबांदी से राहत मिल सकती है.

दिल्ली में बुधवार तक भीषण गर्मी से राहत मिलने की कोई संभावना नहीं दिख रही है. हालांकि, गुरुवार को तूफान के चलते तापमान में गिरावट आएगी. इसके बाद प्री-मानसून की बारिश राहत दे सकती है. दिल्ली में रविवार को अधिकतम तापमान सामान्य से छह डिग्री अधिक 44.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. न्यूनतम तापमान 33.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत से 5.7 डिग्री अधिक है.

दिल्ली में कब होगी मानसून की एंट्री

मौसम विभाग के अनुसार राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों में मानसून आने की सामान्य तारीख 29 जून 2024 है. हालांकि, अनुमान के मुताबिक 24 जून से ही मौसम में बदलाव आने शुरू हो जाएंगे.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd ODI Match Scorecard: मुल्लांपुर में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से रौंदा, 2-1 से सीरीज पर किया कब्जा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd ODI Match Scorecard: मुल्लांपुर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने 352 रनों का विशाल लक्ष्य रखा, केएल राहुल ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs Malaysia Asian Games 2026 Hockey Final: भारत ने मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता स्वर्ण पदक, लॉस एंजेलिस ओलंपिक 2028 के लिए किया क्वालिफाई

India vs West Indies, 3rd ODI Match Live Toss And Scorecard: मुल्लांपुर में टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड