IMD Weather Update: कहर बरपाने वाली है गर्मी, जानें अगले 5 दिन में कितना बढ़ेगा तापमान, चेतावनी जारी
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: File Image)

IMD Heat Wave Warning: मार्च में आते ही देश के तापमान में लगातार वृद्धि हो हो रही है. मौसम विभाग के मुाबिक अगले पांच दिन में पारा तेजी से बढ़ने वाला है. मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों के लिए अलर्ट जारी करते हुए बताया है कि गर्मी का कहर बढ़ने वाला है. दरअसल, देश के ज्यादातर राज्यों का अधिकतम तापमान तीन से पांच डिग्री सेल्सियस तक बढ़ जाएगा.

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की बात करें तो यहां भी धीरे-धीरे तापमान में वृद्धि होने वाली है. गुजरात की बात करें तो यहां पारा एक बार फिर से 40 डिग्री को छूने वाला है. यूपी में भी गर्मी का कहर बढ़ने वाला है. राजधानी लखनऊ में 9 अप्रैल को अधिकतम तापमान 36 डिग्री है, जोकि 15 अप्रैल तक 40 डिग्री तक पहुंच जाएगा. वहीं, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, बिहार, झारखंड, राजस्थान में भी लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ेगा.