Prayagraj Shocker: 'मुझे टच किया तो 35 टुकड़े कर दूंगी': सुहागरात पर नई नवेली दुल्हन ने पति को दी धमकी, फिर दीवार फांदकर बॉयफ्रेंड संग भागी
यूपी के प्रयागराज से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने हर किसी को चौंका दिया है. यहां शादी के बाद सुहागरात पर एक दुल्हन ने अपने ही पति को चाकू दिखाकर धमका दिया. बोली, "अगर मुझे छुआ तो 35 टुकड़े कर दूंगी.
Prayagraj Shocker: यूपी के प्रयागराज से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने हर किसी को चौंका दिया है. यहां शादी के बाद सुहागरात पर एक दुल्हन ने अपने ही पति को चाकू दिखाकर धमका दिया. बोली, "अगर मुझे छुआ तो 35 टुकड़े कर दूंगी. मैं किसी और की अमानत हूं!" ये सब सुनकर दूल्हे के होश उड़ गए. जानकारी के मुताबिक, ये घटना नैनी इलाके की एडीए कॉलोनी की है. यहां रहने वाले राम आसरे निषाद के बेटे कप्तान निषाद की शादी 29 अप्रैल 2025 को करछना डीहा की रहने वाली सितारा से हुई थी.
30 अप्रैल को दुल्हन की विदाई हुई और वह ससुराल पहुंची. 2 मई को धूमधाम से रिसेप्शन भी हुआ, लेकिन असली तूफान 3 मई को आया.
'मुझे मेरे बॉयफ्रेंड अमन के पास भेज दो'
कप्तान ने बताया कि शादी की पहली रात जब वह कमरे में गया, तो दुल्हन घूंघट में बैठी थी और हाथ में चाकू लिए थी. उसने चेतावनी दी, "पास आए तो मार डालूंगी. मैं अमन से प्यार करती हूं, उसी के साथ रहूंगी." ऐसा ही नजारा लगातार तीन रातों तक चला. कप्तान डर के मारे सोफे पर बैठकर रातें काटता रहा. 3 मई को कप्तान ने ये बात अपनी मां को बताई, तो परिवार में हंगामा मच गया.
जब दुल्हन से पूछा गया, तो उसने साफ कह दिया, "मुझे मेरे बॉयफ्रेंड अमन के पास भेज दो. मैं उसके बिना नहीं रह सकती."
दीवार से कूदकर भाग गई दुल्हन
इसके बाद दोनों परिवारों में बातचीत हुई, पंचायत बैठी. एक समझौता हुआ कि दुल्हन अब अपने पति के साथ ही रहेगी. परिवार ने समाज और इज्जत के डर से पुलिस में FIR नहीं कराई, लेकिन थाना प्रभारी को पूरा मामला बताया. थाने में भी यही तय हुआ कि दुल्हन अब ससुराल में ही रहेगी और अमन से कोई संबंध नहीं रखेगी.
हालांकि, ये सुलह भी ज्यादा दिन नहीं चली. 30 मई की रात दुल्हन घर के पीछे की दीवार फांदकर अपने बॉयफ्रेंड के साथ फरार हो गई. CCTV में वह लंगड़ाती हुई जाती नजर आई. गेट बंद था, इसलिए दीवार से कूदकर गई.
'डर के साए में जी रहा था परिवार'
कप्तान की बहन पूनम ने बताया कि भाभी ने खुद मोबाइल चैट्स दिखाई थीं, जिसमें वह अमन से प्यार का इजहार कर रही थी. अमन ने चैट में यह भी कहा था कि वह उसके पति को मार देगा. कप्तान की मां शांति देवी ने कहा, "हम हर दिन डर के साए में जी रहे थे. अब शुक्र है कि वो चली गई, नहीं तो कुछ अनहोनी हो सकती थी."
फिलहाल पुलिस को शिकायत दी गई है और दुल्हन की तलाश जारी है. परिजन अब इंसाफ की मांग कर रहे हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 24, 2025 01:42 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

