VIDEO: 10 साल के बच्चे पर लकड़बग्घे ने किया हमला, शोर मचाने पर पिता ने बचाई जान, सोनभद्र जिले का वीडियो आया सामने
सोनभद्र जिले के पिंडारी गांव में लघुशंका करने गए एक 10 साल के बच्चे पर एक लकड़बग्घे ने हमला कर दिया. इस हमले में बच्चा बुरी तरह घायल हो गया है.
सोनभद्र, उत्तर प्रदेश: सोनभद्र जिले के पिंडारी गांव में लघुशंका करने गए एक 10 साल के बच्चे पर एक लकड़बग्घे ने हमला कर दिया. इस हमले में बच्चा बुरी तरह घायल हो गया है. परिजनों ने बच्चे को हॉस्पिटल में एडमिट करवाया है.जानकारी के मुताबिक़ पिंडारी गांव के रहनेवाले रामबली अपने परिवार के साथ बीजपुर से ट्रैक्टर पर सवार होकर पीआर जा रहे थे. जब उनके दस साल के बेटे को लघुशंका लगी तो उन्होंने ट्रैक्टर नकटू पुलिया के पास रोक दिया.
जब बच्चा लघुशंका करने के लिए चला गया तो अचानक से उसकी चीखने की आवाजे आई. जब बच्चे के पिता ने दौड़ लगाई तो देखा की लकड़बग्घे ने बच्चे पर हमला कर दिया और उसको पकड लिया है. पिता ने लकड़बग्घे को पत्थर मारकर उसे भगा दिया. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया X पर @News1IndiaTweet नाम के हैंडल से शेयर किया गया है.ये भी पढ़े:VIDEO: फतेहपुर जिले में गांव के लोगों पर भेड़िए ने किया जानलेवा हमला, चार लोग समेत मवेशी हुए घायल
बच्चे पर लकड़बग्घे ने किया हमला
दस वर्षीय लड़के पर लकड़बग्घा ने बोला हमला
लकड़बग्घे के हमले से लड़का बुरी तरह घायल
रास्ते में नकटू पुलिया के समीप जंगल में शौच के दौरान लकड़बग्घे ने किया हमला
लकड़बग्घे ने अपने मुंह में जकड़ रखा था बालक को
बच्चे के सिर में आई है गंभीर चोट
चीख पुकार सुन परिजनों ने… pic.twitter.com/KopLVukvQD
— News1India (@News1IndiaTweet) April 5, 2025
बच्चे को लकड़बग्घे ने किया घायल
इस हमले में 10 साल का बच्चा श्रवण बुरी तरह से घायल हो गया है. बच्चे के माथे को लकड़बग्घे ने बुरी तरह से नोचा है. इस घटना के बाद बच्चे को हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया है. सामने आएं वीडियो में देख सकते है कि लकडबग्घा जंगल की तरफ भाग रहा है.
पहले भी बुजुर्ग पर हुआ हमला
बताया जा रहा है की बीजपुर में एक बुजुर्ग पर जंगल में बकरी चराते समय लकड़बग्घे ने हमला किया था. जब बाकी चरवाहों ने उनकी चीखें सुनी तो मौके पर पहुंचकर उसकी जान बचाई. बच्चे पर हमले के बाद वन विभाग ने लकड़बग्घे की तलाश के लिए टीम लगाई है.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 05, 2025 02:09 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

