हैदराबाद: डॉक्टर गैंगरेप मर्डर मामले में ऐक्शन में आई पुलिस, लापरवाही के आरोप में 3 पुलिसकर्मी सस्पेंड

साइबराबाद के पुलिस कमिश्नर वीसी सज्जनार ने इस मामले में 3 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया है. मामले में लापरवाही के आरोप में इन पुलिसकर्मियों को सस्पेंड किया गया है.

हैदराबाद डॉक्टर गैंगरेप मर्डर केस (Photo Credits: IANS)

हैदराबाद: वेटरनरी महिला डॉक्टर की गैंगरेप के बाद हत्या की घटना ने देशभर के लोगों को झकझोर कर रख दिया. देशभर में लगातार विरोध प्रर्दशन हो रहा है. इस बीच पुलिस प्रशासन ने एक्शन लेते हुए बड़ी कार्रवाई की है. साइबराबाद के पुलिस कमिश्नर वीसी सज्जनार ने इस मामले में 3 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया है. मामले में लापरवाही के आरोप में इन पुलिसकर्मियों को सस्पेंड किया गया है. हैदराबाद के पुलिस कमिश्नर वीसी सज्जनार ने बताया कि, 27-28 नवंबर की दरम्यानी रात को एक महिला के लापता होने के मामले में शमशाबाद पुलिस स्टेशन में FIR दर्ज करने में देरी और लापरवाही बरतने के मामले में विस्तृति जांच की गई.

पुलिस कमिश्नर ने बताया कि जांच के नतीजों के आधार पर सब इंस्पेक्टर एम रवि कुमार, हेड कॉन्सटेबल पी वेणुगोपाल रेड्डी और ए सत्यनारायण गौड़ को अगले आदेश तक निलंबित कर दिया गया है. बता दें कि मृत महिला डॉक्टर के परिवार ने आरोप लगाए थे कि, सही समय पर पुलिस ने कार्रवाई नहीं की, जिससे उनकी बेटी की जान चली गई.

यह भी पढ़ें- हैदराबाद वेटनरी महिला डॉक्टर बलात्कार और हत्या मामला: पुलिस पर लोगों ने फेंके चप्पल, लाठीचार्ज के बाद मामला हुआ शांत, देखें वीडियो. 

महिला डॉक्टर के साथ गैंगरेप और हत्या के मामले में गिरफ्तार चार आरोपियों को अदालत ने 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. आरोपी मोहम्मद आरिफ, चिंताकुंटा चेन्नाकेशवुलु, जोल्लु शिवा और जोल्लु नवीन को महबूबनगर जेल भेज दिया गया. मंडल कार्यकारी मजिस्ट्रेट ने शादनगर पुलिस स्टेशन में यह आदेश पारित किया, क्योंकि महबूबनगर की फास्ट-ट्रैक अदालत में न्यायाधीश उपलब्ध नहीं थे और थाने के बाहर हालात तनावपूर्ण रहने के कारण अभियुक्तों को पेश नहीं किया जा सकता था.

थाने के सामने आक्रोशित लोगों की भीड़ जमा थी , जो आरोपियों को मौत की सजा देने की मांग कर रहे थे. आरोपियों को सार्वजनिक रूप से फांसी दिए जाने की मांग करते हुए लोग सुबह से ही पुलिस स्टेशन के सामने विरोध प्रदर्शन कर रहे थे. अधिकारियों की कई कोशिशों के बाद भी जब भीड़ शांत नहीं हुई, तब पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए लाठीचार्ज का सहारा लिया. मजिस्ट्रेट को पिछले दरवाजे से पुलिस स्टेशन लाया गया. चारों युवक पर आरोप है कि गैंगरेप को अंजाम देने के बाद लड़की को आग के हवाले कर दिया, चारों लॉरी मजदूर हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड