हैदराबाद: कस्टमर्स को सैक्शुअल फेवर देने से मना करने पर बार डांसर की कपड़े उतार कर पिटाई, 4 साथी महिलाएं गिरफ्तार
हैदराबाद (Hyderabad) में एक बार डांसर ने जब कस्टमर्स के साथ संबंध बनाने से मना कर दिया तो लोगों ने उसके कपड़े फाड़ डाले और उसके साथ पिटाई की. आरोप चार साथी महिला डांसरों और पुरुष पर लगाया गया है. मामले में चार महिलाओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. जबकि पुरुष आरोपी अभी भी फरार हैं.
हैदराबाद (Hyderabad) में एक बार डांसर ने जब कस्टमर्स के साथ संबंध बनाने से मना कर दिया तो लोगों ने उसके कपड़े फाड़ डाले और उसके साथ पिटाई की. मामला हैदराबाद के बेगमपट (Begumpet) इलाके का है. जहां एक महिला डांसर के कपड़े इसलिए फाड़ दिए गए, क्योंकि उसने ग्राहकों के साथ संबंध बनाने से मना कर दिया था. आरोप चार साथी महिला डांसरों और पुरुष पर लगाया गया है. मामले में चार महिलाओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. जबकि पुरुष आरोपी अभी भी फरार हैं.
पुलिस ने बताया कि आरोपी पुरुष को गिरफ्तार करने की कोशिश की जा रही है. तेलंगाना डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (डीआईजी) महेंद्र रेड्डी ने इस मामले में सर्कल इंस्पेक्टर से एक विस्तृत रिपोर्ट मांगी है. पुलिस के मुताबिक रविवार की इस घटना में बार डांसर ने जब पैसों के बदले कस्टमर्स के साथ संबंध बनाने से मना कर दिया तो वहां मौजूद बार की अन्य महिलाओं ने उसके साथ हाथापाई की उसके कपड़े उतारकर उसके साथ बदसलूकी की.
पुलिस ने बताया कि वे महिला डांसर की शिकायत के आधार पर कार्रवाई कर रहे हैं. महिला ने आरोप लगाया था कि उसने कुछ महीने पहले ही बार ज्वाइन किया था, बार का प्रबंधन ग्राहकों के साथ यौन संबंध बनाने के लिए उसे परेशान कर रहा था. जब उसने मना किया तो उसकी साथी डांसर्स ने उसके कपड़े फाड़ दिए और मारपीट की. पुलिस ने बताया कि बार मैनेजर लगातार महिला डांसर को ग्राहकों के सैक्शुअल एक्टिविटी करने के लिए दबाव बना रहा था.
रविवार को जब पीड़िता को फिर से ऐसा करने के लिए मजबूर किया जाने लगा तो उसने साफ तौर पर मना कर दिया. इसी दौरान बार में मौजूद चार महिलाओं ने उसके साथ मारपीट की और उसके कपड़े भी उतार दिए. पुलिस ने इस संबंध में आईपीसी की धारा 354 (महिला के साथ मारपीट), 509 (महिला का अपमान), 506 (आपराधिक गतिविधि के लिए दंड), 323 (जानबूझ कर मारपीट करने की सजा), 34 (सामूहिक अपराध) के तहत मामला दर्ज कर लिया है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 17, 2019 01:31 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

