हैदराबाद में पति के उत्पीड़न से तंग आकर 31 वर्षीय महिला ने की आत्महत्या, FIR दर्ज

तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में गुरुवार यानि आज एक 31 वर्षीय महिला ने अपने पति द्वारा लगातार उत्पीड़न के बाद कथित रूप से आत्महत्या कर ली है. पुलिस ने इस मामले को दर्ज कर लिया है. RGIA पुलिस स्टेशन के इंस्पेक्टर पी विजय कुमार इस पुरे मामले की जांच पड़ताल कर रहे हैं.

मौत I प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Twitter)

तेलंगाना (Telangana) की राजधानी हैदराबाद (Hyderabad) में गुरुवार यानि आज एक 31 वर्षीय महिला ने अपने पति द्वारा लगातार उत्पीड़न के बाद कथित रूप से आत्महत्या कर ली है. पुलिस ने इस मामले को दर्ज कर लिया है. RGIA पुलिस स्टेशन के इंस्पेक्टर पी विजय कुमार (P Vijay Kumar) इस पुरे मामले की जांच पड़ताल कर रहे हैं. वहीं इस घटना के आलावा हैदराबाद में आज एक पुलिस कांस्टेबल को नाबालिग बालिका के साथ यौन शोषण के आरोप में गिरफ्तार किया गया है.

खबर के अनुसार इस घटना को पुलिस कांस्टेबल ने लगभग दो महीनें पहले अंजाम दिया था. बताया जा रह है कि जब नाबालिग बालिका अपने घर में अकेली थी उस वक्त मौका पाकर आरोपी पुलिस कांस्टेबल ने इस निंदनीय घटना को अंजाम दिया. बालिका की उम्र 12 वर्ष बताई जा रही है. पीड़िता के परिवार वालों ने बीते गुरुवार को पुलिस स्टेशन में केस दर्ज कराया था.

यह भी पढ़ें- उत्तर प्रदेश: आकाशीय बिजली गिरने से 24 लोगों की मौत, सीएम योगी आदित्यनाथ ने मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये की राहत राशि देने की घोषणा की

मिली जानकारी के अनुसार घटना के वक्त पीड़िता घर में अकेली थी. परिजनों के अनुसार 33 वर्षीय आरोपी पुलिस कांस्टेबल वीएस उमेश पीड़िता को लालच देकर अपने घर ले गया और उसके साथ रेप किया. दरअसल पीड़िता और उसका परिवार उसी इमारत में रहते है, जिसमें आरोपी उमेश रहता है.

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs SRH, IPL 2026 17th Match Winner Prediction: महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद को हराकर जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी पंजाब किंग्स, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

PBKS vs SRH Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं पंजाब किंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़ें

PBKS vs SRH, IPL 2026 17th Match Pitch Report: मुल्लांपुर में पंजाब किंग्स के बल्लेबाजों का होगा बोलबाला या सनराइजर्स हैदराबाद के गेंदबाज बरपाएंगे कहर, रोमांचक मुकाबले से पहले जानें पिच रिपोर्ट

PBKS vs SRH, IPL 2026 17th Match Preview: मुल्लांपुर में पंजाब किंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच होगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट समेत सारे डिटेल्स