News

Raigad Shocker: पत्नी पर पति ने दोस्त के साथ मिलकर किया स्क्रू ड्राइवर से हमला, बुरी तरह से घायल हुई महिला, रायगढ़ जिले में पुलिस ने किया आरोपियों पर मामला दर्ज

रायगढ़ जिले के म्हसळा गांव से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. जहांपर एक पति ने पत्नी की हत्या करने के इरादे से अपने मित्र के साथ मिलकर पत्नी पर स्क्रू ड्राइवर से जानलेवा हमला कर दिया.

Raigad Shocker: पत्नी पर पति ने दोस्त के साथ मिलकर किया स्क्रू ड्राइवर से हमला, बुरी तरह से घायल हुई महिला, रायगढ़ जिले में पुलिस ने किया आरोपियों पर मामला दर्ज

रायगढ़, महाराष्ट्र: रायगढ़ जिले के म्हसळा गांव से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. जहांपर एक पति ने पत्नी की हत्या करने के इरादे से अपने मित्र के साथ मिलकर पत्नी पर स्क्रू ड्राइवर से जानलेवा हमला कर दिया. इस हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई है.

इस मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है. बताया जा रहा है कि महिला का एक प्राइवेट हॉस्पिटल में इलाज जारी है. घटना के बाद गांव में सनसनी मच गई है.ये भी पढ़े:Mumbai Shocker: पत्नी से झगड़े के दौरान पिता ने बच्ची को मार डाला, गुस्से में मासूम को जमीन पर पटका

कपड़े धोते समय किया पत्नी पर हमला

पत्नी की हत्या करने के लिए पति ने अपने दोस्त के साथ मिलकर जब पत्नी घर में कपड़े धो रही थी, उस दौरान उसपर हमला कर दिया. इस हमले में पति और उसके दोस्त ने लकड़ी और स्क्रू ड्राइवर का इस्तेमाल किया था.

पत्नी के सिर पर किए डंडे से वार

जानकारी के मुताबिक़ आरोपी पति ने पत्नी के सिर पर डंडे से वार किए. इसके बाद उसके हाथों पर भी वार किए. इसके बाद उसपर स्क्रू ड्राइवर से हमला किया पति के दोस्त ने महिला के गले पर दो से तीन बार स्क्रू ड्राइवर से हमला कर महिला को घायल कर दिया. इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को हॉस्पिटल में एडमिट करवाया. पुलिस ने आरोपी पति दुर्वेश धाडवे और उसके दोस्त के खिलाफ मामला दर्ज किया है.

 

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 08, 2025 07:35 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).