वोट कैसे करें #भारत? गूगल ने डूडल बनाकर दिया मतदान करने का संदेश, समझाई वोटिंग की पूरी प्रक्रिया
गूगल ने अपने डूडल के माध्यम से लोगों को ना सिर्फ लोकसभा चुनाव में वोट करने की अपील की है साथ ही यह भी समझाया है कि मतदाता कैसे वोट कर सकते हैं. साथ ही यह भी बताया है कि मतदान केंद्र पर वोट डालने के लिए आपको किन प्रक्रियाओं से गुजरना होगा.
वोट कैसे करें #भारत? देश में लोकसभा चुनाव 2019 (Lok Sabha Elections 2019) के छठे चरण (6th Phase) के लिए मतदान जारी है. वोटिंग सुबह 7 बजे से शुरू हुई. मतदान को लेकर लोगों में उत्साह है. सभी पोलिंग बूथों पर बड़ी कतारों देखने को मिल रही हैं. इस मौके पर गूगल ने भी डूडल बनाया है. गूगल ने लोकसभा चुनाव के लिए विशेष डूडल तैयार किया है. इस डूडल के फॉन्ट अलग हैं साथ ही इसके बीच में स्याही लगी उंगली नजर आ रही है जिससे वोट करने का मैसेज मिलता है. गूगल ने डूडल के जरिए लोगों को मतदान करने की पूरी प्रक्रिया समझाई है.
गूगल ने अपने डूडल के माध्यम से लोगों को ना सिर्फ लोकसभा चुनाव में वोट करने की अपील की है साथ ही यह भी समझाया है कि मतदाता कैसे वोट कर सकते हैं. साथ ही यह भी बताया है कि मतदान केंद्र पर वोट डालने के लिए आपको किन प्रक्रियाओं से गुजरना होगा.
रविवार को देश के सात राज्यों की 59 सीट पर मतदान हो रहा है. इस चरण के तहत उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल में मतदान है. बिहार, मध्य प्रदेश और पश्चिम बंगाल की आठ-आठ सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं. वहीं हरियाणा की 10, झारखंड की चार, उत्तर प्रदेश की 14 और नई दिल्ली की सात सीटों पर मतदान हो रहा है. इस चरण में चार मुख्यमंत्रियों भूपेंद्र सिंह हुड्डा, दिग्विजय सिंह, अखिलेश यादव और शीला दीक्षित की किस्मत दांव पर है.
(The above story first appeared on LatestLY on May 12, 2019 08:35 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

