Lok Sabha Election 2024: लोकसभा में कितनी सीटें हैं, 543 या 545? भारत में राज्यवार लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र संख्या जानें
भारत के आम चुनावों में बड़ी संख्या में मतदाता शामिल होते है. यह लोकतांत्रिक शासन प्रणाली में एक व्यापक अभ्यास है. वर्तमान में लोकसभा में कुल 543 सीटें हैं.
Lok Sabha Election 2024: भारत के आम चुनावों में बड़ी संख्या में मतदाता शामिल होते है. यह लोकतांत्रिक शासन प्रणाली में एक व्यापक अभ्यास है. वर्तमान में लोकसभा में कुल 545 सीटें हैं. इनमें से 543 सीटों को भरने के लिए चुनाव आयोग द्वारा वोटिंग कराया जाता है. शेष 2 सीटें एंग्लो-इंडियन समुदाय के प्रतिनिधियों के नामांकन से भरी जाती है, वो भी तब जब राष्ट्रपति को लगता है कि इस समुदाय को पर्याप्त प्रतिनिधित्व नहीं मिला है.
लोकसभा की 543 सीटों में से कुल 131 सीटें (24.03%) अनुसूचित जाति (84) और अनुसूचित जनजाति (47) के प्रतिनिधियों के लिए आरक्षित हैं.
ये भी पढ़ें: Khichdi Scam: संजय निरुपम का बड़ा आरोप, कहा- खिचड़ी घोटाले के किंगपिन हैं संजय राउत, ED करें कार्रवाई- VIDEO
29 राज्यों और 7 केन्द्र शासित प्रदेशों के बीच लोकसभा के सीटों की संख्या:
- अण्डमान और निकोबार द्वीप समूह (केन्द्र शासित प्रदेश)- 1
- आन्ध्र प्रदेश- 25
- दिल्ली (केन्द्र शासित प्रदेश)- 7
- अरुणाचल प्रदेश- 2
- असम- 14
- बिहार- 40
- चंडीगढ़ (केन्द्र शासित प्रदेश)- 1
- छत्तीसगढ़- 11
- दादरा और नगर हवेली (केन्द्र शासित प्रदेश)- 1
- दमन और दीव (केन्द्र शासित प्रदेश)- 1
- गोवा- 1
- गुजरात- 26
- हरियाणा- 10
- हिमाचल प्रदेश- 4
- जम्मू और कश्मीर (केन्द्र शासित प्रदेश)- 6
- झारखंड- 14
- कर्नाटक- 28
- केरल- 20
- लक्षद्वीप (केन्द्र शासित प्रदेश)- 1
- मध्य प्रदेश- 29
- महाराष्ट्र- 48
- मणिपुर- 2
- मेघालय- 2
- नागालैंड- 1
- उड़ीसा- 21
- पुदुच्चेरी (केन्द्र शासित प्रदेश)- 1
- पंजाब- 13
- राजस्थान- 25
- सिक्किम- 1
- तमिलनाडु- 39
- त्रिपुरा- 2
- उत्तराखंड- 5
- उत्तर प्रदेश- 80
- पश्चिम बंगाल- 42
- तेलंगाना- 17
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 08, 2024 01:44 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

