Noida Accident Video: नोएडा में भीषण सड़क हादसा! डिनर करके लौट रहे दोस्तों की कार ट्रैक्टर से टकराई, चार की मौत, एक घायल
नोएडा के सेक्टर 24 में एक भीषण सड़क हादसा आमने आया है. जिसमें एक ऑल्टो कार की ट्रैक्टर से टक्कर हो गई. इस हादसे में चार युवकों की मौत हो गई , तो वही बताया जा रहा है की एक को गंभीर हालत में हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है.
Noida Accident Video: नोएडा के सेक्टर 24 में एक भीषण सड़क हादसा आमने आया है. जिसमें एक ऑल्टो कार की ट्रैक्टर से टक्कर हो गई. इस हादसे में चार युवकों की मौत हो गई , तो वही बताया जा रहा है की एक को गंभीर हालत में हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है. इस हादसे में कार पूरी तरह से चकनाचूर हो गई, कार की हालत देखकर समझा जा सकता है की ये एक्सीडेंट कितना गंभीर होगा.
बताया जा रहा है की सभी मृतक न्यू अशोक नगर के रहनेवाले थे और रात में खाना खाने के लिए गए हुए थे. जब ये लोग अपनी कार से वापस लौट रहे थे तो इनकी कार की ट्रैक्टर से टक्कर हो गई. ये टक्कर इतनी भयानक थी की चार युवकों की मौके पर ही मौत हो गई. मृतकों के नाम मोहित, विशाल, मनीष और हिमांशु बताएं जा रहे है. ये भी पढ़े:Video: छोटी सी गली में तेज रफ़्तार स्कूटी सवार ने मारी बच्चे को टक्कर, नोएडा की घटना का वीडियो वायरल
नोएडा में कार का भीषण एक्सीडेंट
#noida थाना सेक्टर 24 इलाके मे दर्दनाक हादसा... ट्रेक्टर और कार की टक्कर से 4 लोगों की मौत... कार सवार चार लोगों की मौत और पांचवा घायल... pic.twitter.com/JDPdBieB3L
— Amit Choudhary (@amitchoudhar_y) September 30, 2024
जानकारी के मुताबिक़ हादसे के समय कार हिमांशु चला रहा था. इस घटना में पुलिस ने ट्रैक्टर चालक पर मामला दर्ज कर लिया है. इस एक्सीडेंट के बाद मृतकों के घर में मातम फ़ैल गया है. पुलिस इस मामले में आगे की जांच कर रही है. इस वीडियो को ट्विटर एक्स पर @amitchoudhar_y नाम के हैंडल से शेयर किया गया है.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 30, 2024 01:18 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

