गृह मंत्री अमित शाह 31 मार्च को और पीएम मोदी 2 अप्रैल को राजस्थान का करेंगे दौरा
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 31 मार्च को राजस्थान दौरे पर आएंगे, जबकि आगामी लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भी दौरा तय है.
जयपुर, 30 मार्च : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 31 मार्च को राजस्थान दौरे पर आएंगे, जबकि आगामी लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भी दौरा तय है. राजस्थान दौरे पर अमित शाह सात लोकसभा सीटों की कोर कमेटी के साथ बैठक करेंगे, जिसमें जयपुर, धौलपुर, नागौर, दौसा, चूरू, झुंझुनू और करौली शामिल है.
इसके अलावा वह सीकर में भी रोड शो और बैठक करेंगे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2 अप्रैल को कोटपुतली जयपुर ग्रामीण लोकसभा सीट में एक सभा करेंगे. उनकी सभा कोटपुतली के एलबीएस कॉलेज में होगी. यह भी पढ़ें: दुनिया की तस्वीर बदल सकती है डीपीआई जैसी ‘मेड इन इंडिया’ तकनीक: बिल गेट्स
लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यह पहला दौरा होगा. इससे पहले विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई पब्लिक मीटिंग की थी.
Tags
संबंधित खबरें
PM Modi West Bengal Visit: सुवेंदु अधिकारी ने पीएम मोदी के पश्चिम बंगाल दौरे के बारे में दी जानकारी, कहा- 5 लाख से भी ज्यादा लोग होंगे शामिल
PM Kisan 22nd Instalment: पीएम मोदी आज जारी करेंगे 22वीं किस्त, 9 करोड़ से ज्यादा किसानों के खाते में आएंगे 18,640 करोड़ रुपये
PM Modi To Visit Assam And West Bengal: अगले दो दिन असम और पश्चिम बंगाल में रहेंगे पीएम मोदी, महत्वपूर्ण परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन
Dandi Satyagraha 2026: पीएम मोदी और उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने बापू को दी श्रद्धांजलि, नमक सत्याग्रह को बताया भारतीय स्वतंत्रता संग्राम का 'निर्णायक मोड़'
\