राजस्थान समेत 6 राज्यों के राज्यपाल अमित शाह से की मुलाकात, उनके सूबे से जुड़े कई मुद्दों पर हुई चर्चा
राजस्थान समेत छह राज्यों के राज्यपालों ने मंगलवार को गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) से मुलाकात की और अपने-अपने राज्यों से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की
नई दिल्ली: राजस्थान समेत छह राज्यों के राज्यपालों ने मंगलवार को गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) से मुलाकात की और अपने-अपने राज्यों से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. जिन राज्यपालों ने शाह से मुलाकात की उनमें राजस्थान के राज्यपाल कल्याण सिंह के अलावा गुजरात के राज्यपाल ओम प्रकाश कोहली, कर्नाटक के राज्यपाल वजुभाई वाला और उत्तराखंड की राज्यपाल बेबी रानी मौर्य शामिल हैं.
हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल आचार्य देवव्रत और मणिपुर की राज्यपाल नजमा हेपतुल्ला ने भी शाह से भेंट की. राज्यपालों ने शाह से अलग-अलग मुलाकात की और गृह मंत्रालय के एक अधिकारी ने इन बैठकों को नए गृह मंत्री के साथ शिष्टाचार भेंट बताया। बतौर गृह मंत्री, शाह ने एक जून को कार्यभार संभाला था.
संबंधित खबरें
West Bengal: अमित शाह का बड़ा आश्वासन, कहा- 'एक भी हिंदू शरणार्थी को नहीं किया जाएगा देश से बाहर'
Infiltration Free India: 'घुसपैठ मुक्त भारत' मोदी सरकार का संकल्प, चुनावी वादा नहीं: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह
बीजेपी का मिशन बंगाल: 1 मार्च को अमित शाह दिखाएंगे ‘परिवर्तन यात्रा’ को हरी झंडी, चुनावी शंखनाद की तैयारी
Mahashivratri 2026: देशभर में 'हर-हर महादेव' की गूंज, गृहमंत्री अमित शाह-सीएम योगी सहित अन्य नेताओं ने दी महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं
\