Himachal Pradesh Result 2022: चुनाव आयोग के मुताबिक कांग्रेस ने छुआ बहुमत का आंकडा, 35 सीटों पर आगे

शिमला: हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनावों की मतगणना के शुरुआती रुझानों में राज्य में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और कांग्रेस के बीच बराबरी की जंग चल रही है. चुनाव आयोग के अनुसार बीजेपी 31 सीटों पर आगे है. जबकि विपक्षी पार्टीकांग्रेस भी 31 सीटों पर आगे चल रही है.

Himachal Pradesh Result (File Photo)

शिमला: हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनावों की मतगणना के शुरुआती रुझानों में राज्य में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और कांग्रेस के बीच कांटे की जंग जारी है. चुनाव आयोग के अनुसार रूझानों में कांग्रेस ने बहुमत का आंकड़ा छू लिया है. विपक्षी पार्टी कांग्रेस 35 सीटों पर आगे चल रही है. वहीं, BJP 30 सीटों पर आगे है. 3 सीटों पर निर्दलीय प्रत्याशियों ने बढ़त बना ली है. निर्वाचन आयोग की वेबसाइट से यह जानकारी मिली है. Himachal Pradesh Result 2022 Winner List: हिमाचल में किस सीट से जीता कौन? यहां देखें विनर कैंडिडेट की लिस्ट. 

वेबसाइट के मुताबिक, आगे चल रहे उम्मीदवारों में सराज से मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, दरंग से भाजपा के पूरन चंद, जुब्बल कोटखाई से पूर्व मंत्री नरेंद्र बरगता के पुत्र चेतन बरगता, मंडी सदर से पूर्व केंद्रीय मंत्री सुखराम के बेटे अनिल शर्मा और किन्नौर से विधानसभा के पूर्व उपाध्यक्ष एवं कांग्रेस प्रत्याशी जगत सिंह नेगी शामिल हैं.

इन दिग्गजों की किस्मत का होगा फैसला 

नतीजे भाजपा नेता और मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर और उनके 10 मंत्री सहयोगियों के अलावा कांग्रेस विधायक दल के नेता मुकेश अग्निहोत्री और राज्य कांग्रेस के पूर्व प्रमुख सुखविंदर सुक्खू के राजनीतिक भाग्य का फैसला करेंगे.

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और कांग्रेस की हिमाचल प्रदेश इकाई की अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने अपनी-अपनी पार्टी की दावा करते हुए कहा कि वह 68 में से 40 से अधिक सीटों पर जीत हासिल करेगी.

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा भी छाबड़ा स्थित अपने घर से रुझानों पर नजर रख रही हैं.

हिमाचल की 68 सदस्यीय विधानसभा के लिए 12 नवंबर को हुए चुनावों की मतगणना गुरुवार सुबह आठ बजे शुरू हुई.

राज्य में सत्तारूढ़ भाजपा सत्ता बरकरार रखने की उम्मीद कर रही है.  हिमाचल में कुल 412 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला होना है, जिनमें 24 महिलाएं और 99 निर्दलीय शामिल हैं. पहले 30 मिनट में डाक मतपत्रों की गिनती हुई, जिसके बाद साढ़े आठ बजे से इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) में दर्ज वोटों की गणना आरंभ की गई.

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से रौंदा, सीरीज में 2-0 की बनाई बढ़त; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया के सामने 181 रनों का लक्ष्य रखा, ग्लेन फिलिप्स और बेवन जैकब्स ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Live Score Update: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs New Zealand 2nd T20I Live Toss And Scorecard: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड