हिमाचल प्रदेश: राष्ट्रीय राजमार्ग मार्ग पर बस पलटने से तीन लोग हुए घायल, 20 लोग बाल-बाल बचे

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला में आज राष्ट्रीय राजमार्ग तीन पर थलौट के पास पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की बस सड़क पर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में तीन लोग घायल गए. हादसे का कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है.

थलौट में बस पलटा (Photo Credits: ANI)

हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) के मंडी जिला में आज राष्ट्रीय राजमार्ग तीन पर थलौट (Thalout) के पास पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की बस सड़क पर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में तीन लोग घायल गए. हादसे का कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. घायलों को एंबुलेंस की सहायता से मंडी अस्पताल पहुंचाया गया जहां उनका उपचार जारी है. बता दें कि इस बस में 23 लोग सवार थे जिनमें से 20 लोग बाल-बाल बच गए. वहीं हादसे के बाद रोड को बंद कर दिया गया है.

बता दें कि इससे पहले हाल में कर्नाटक (Karnataka) के चिंतामणी (Chintamani) में एक भीषण सड़क सड़क हादसा हुआ था. इस हादसे में 12 लोगों की मौत हो गई. हादसा उस वक्त हुआ जब एक रिक्शा सामने आ रही बस से टकरा गई. इस हादसे में 12 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई और 20 से ज्यादा लोग बुरी तरह जख्मी हो गए थे. यह भी पढ़ें- राजस्थान: जोधपुर में दर्दनाक सड़क हादसा, दो गाड़ियों की भिड़ंत में 13 लोगों की मौत और 8 घायल

घायलों को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां पर उनका इलाज किया जा रहा है. इससे पहले मार्च महीने में कर्नाटक के विजयपुरा में गुरुवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई थी.

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 58वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस को हराकर प्लेऑफ की उम्मीदों को मजबूत करना चाहेगी पंजाब किंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

PBKS vs DC, IPL 2026 55th Match Live Score Update: हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

PBKS vs DC, IPL 2026 55th Match Stats And Preview: पंजाब किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स मुकाबले के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड

PBKS vs DC, IPL 2026 55th Match Toss Winner Prediction: हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी