Weather Forecast: महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, राजस्थान सहित कई राज्‍यों में भारी बारिश का अनुमान, जानें कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अपने मौसम बुलेटिन में कहा कि आने वाले दिनों में महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान, मध्य प्रदेश सहित कई राज्यों में भारी बारिश की संभावना है. आईएमडी ने कहा कि 24 सितंबर तक पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ और महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ के अन्य हिस्सों में भारी बारिश के साथ व्यापक बारिश होने की संभावना है

बारिश | प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo: PTI)

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अपने मौसम बुलेटिन में कहा कि आने वाले दिनों में महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान, मध्य प्रदेश सहित कई राज्यों में भारी बारिश की संभावना है. आईएमडी ने कहा कि 24 सितंबर तक पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ और महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ के अन्य हिस्सों में भारी बारिश के साथ व्यापक बारिश होने की संभावना है और उसके बाद इसमें कमी आएगी. मौसम एजेंसी ने कहा कि 22-25 सितंबर के दौरान राजस्थान और गुजरात में भारी बारिश की संभावना है. मौसम की सटीक भविष्यवाणी के लिए ‘पूर्वानुमान सेवाओं को उन्नत’ बनाएगी सरकार

मंगलवार को IMD ने महाराष्ट्र के विदर्भ में नौ जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया था और कुछ स्थानों पर भारी बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने की चेतावनी दी थी. मंगलवार और बुधवार के लिए नागपुर, भंडारा, गोंदिया, अमरावती, वर्धा, गढ़चिरौली, चंद्रपुर, यवतमाल और वाशिम जिलों में अलर्ट जारी किया गया था.

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने कहा कि दिल्ली-एनसीआर में बुधवार को गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. मौसम विभाग ने बुधवार के लिए "ऑरेंज" अलर्ट और गुरुवार, शनिवार और रविवार के लिए "येलो" अलर्ट जारी किया है.

भारत के कुछ हिस्सों में मानसून की स्थिति के बारे में विवरण देते हुए आईएमडी ने कहा कि 22-25 सितंबर के दौरान उत्तराखंड में और आज यानी 22 सितंबर, 2021 को हिमाचल प्रदेश, पंजाब और हरियाणा में भारी बारिश होने की संभावना है.

इसके अलावा, 25 सितंबर के आसपास बंगाल की पूर्वोत्तर खाड़ी के ऊपर एक चक्रवाती परिसंचरण विकसित होने की संभावना है. इसके पश्चिम उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने और अगले 48 घंटों के दौरान ओडिशा तट तक पहुंचने की संभावना है. इसके प्रभाव से 26 सितंबर से ओडिशा और आसपास के क्षेत्रों में भारी बारिश की संभावना है.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Pakistan, T20 World Cup 2026 27th Match Live Toss And Scorecard: कोलंबो में पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आघा ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

USA vs NAM, T20 World Cup 2026 26th Match Scorecard: चेन्नई में यूएसए ने नामीबिया को 31 रनों से रौंदा, शैडली वान शल्कविक ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 1st T20I Scorecard: सिडनी में टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को 21 रनों से हराया, सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? कोलंबो में भारत बनाम पाकिस्तान के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

\