देश

Heavy Rain in Sudan: सूडान में भारी बारिश के चलते 53 लोगों की मौत, 9 हजार से अधिक परिवार प्रभावित

सूडान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि देश में भारी बारिश से मरने वालों की संख्या बढ़कर 53 हो गई है. स्वास्थ्य मंत्रालय ने शनिवार को एक बयान जारी कर कहा, "भारी बारिश से 53 लोगों की मौत समेत कुल 208 लोगों को चोट आई हैं, जबकि, 9,777 परिवार इससे प्रभावित हुए हैं."

Heavy Rain in Sudan: सूडान में भारी बारिश के चलते 53 लोगों की मौत, 9 हजार से अधिक परिवार प्रभावित
Credit -Pixabay

खार्तूम, 11 अगस्त : सूडान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि देश में भारी बारिश से मरने वालों की संख्या बढ़कर 53 हो गई है. स्वास्थ्य मंत्रालय ने शनिवार को एक बयान जारी कर कहा, "भारी बारिश से 53 लोगों की मौत समेत कुल 208 लोगों को चोट आई हैं, जबकि, 9,777 परिवार इससे प्रभावित हुए हैं."

समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के मुताबिक सूडान के नौ राज्य भारी बारिश से प्रभावित हुए हैं, जबकि 2,000 से अधिक घर पूरी तरह और 4,000 से अधिक घर आंशिक रूप से ध्वस्त हुए हैं. स्वास्थ्य मंत्रालय से जारी बयान में कहा गया है कि शुक्रवार को 25 रोगियों की पुष्टि की गई. कसाला, खार्तूम और गीजिरा समेत तीन राज्यों से कुल 192 मामले सामने आए हैं. यह भी पढ़ें : किसी की जमीन नहीं छीनी जा रही है, अभी तो सभी से विचार लिया जा रहा है: सम्राट चौधरी

बता दें कि बाढ़, सूडान में एक वार्षिक घटना है, जो आम तौर पर जून और अक्टूबर के बीच होती है. पिछले तीन सालों में भारी बारिश के चलते सैकड़ों लोगों ने जान गंवाई है. भीषण बारिश ने बड़े पैमाने पर कृषि भूमि को भी नष्ट किया है.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 11, 2024 04:28 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).