Heatwave in Rajasthan: पश्चिमी राजस्थान में अगले 2 दिनों तक लू की चेतावनी, भीषण गर्मी बरपा सकती है कहर

राजस्थान में मार्च के मध्य में तापमान में वृद्धि होने के साथ शुरुआती गर्मी के दिन शुरू हो गए हैं. मौसम विभाग ने राज्य के विभिन्न हिस्सों में अगले दो दिनों में लू चलने की चेतावनी दी है. विभाग के अनुसार, इस महीने पश्चिमी राजस्थान में भीषण गर्मी कहर बरपा सकती है. 15 और 16 मार्च को बाड़मेर और जैसलमेर जिलों में लू चलने की संभावना है

प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: IANS)

जयपुर: राजस्थान में मार्च के मध्य में तापमान में वृद्धि होने के साथ शुरुआती गर्मी के दिन शुरू हो गए हैं. मौसम विभाग ने राज्य के विभिन्न हिस्सों में अगले दो दिनों में लू चलने की चेतावनी दी है. विभाग के अनुसार, इस महीने पश्चिमी राजस्थान में भीषण गर्मी कहर बरपा सकती है. 15 और 16 मार्च को बाड़मेर और जैसलमेर जिलों में लू चलने की संभावना है. मौसम विभाग ने लू की चेतावनी के साथ 'येलो अलर्ट' जारी किया है. मौसम विभाग के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने कहा कि गर्मी की लहरें बाड़मेर और जैसलमेर के साथ-साथ अन्य जिलों में भी तापमान बढ़ा सकती हैं.

मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों तक रेगिस्तानी राज्य के पश्चिमी क्षेत्रों में लू जारी रह सकती है. मंगलवार को पश्चिमी राजस्थान के बाड़मेर, जोधपुर और जैसलमेर में और बुधवार को बीकानेर, बाड़मेर, जोधपुर, जैसलमेर और जालोर जिलों में लू चलने की संभावना है. यह भी पढ़ें: Heatwave in Mumbai: गर्मी का बढ़ा प्रकोप, IMD ने मुंबई, ठाणे और पालघर के लिए जारी किया अलर्ट

इस साल की शुरुआत में ठंड ने भी कहर बरपाया था और सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए थे. कुछ दिनों पहले राज्य में बारिश, ओलावृष्टि हुई और सर्द हवाएं चलीं. अब, मार्च के मध्य में लू की चेतावनी ने लोगों को चिंचित कर दिया है, क्योंकि तापमान हर दिन बढ़ रहा है.

Share Now

संबंधित खबरें

Weather Forecast Today: उत्तर भारत समेत देश के कई हिस्सों में बढ़ेगी गर्मी की तपिश, मुंबई, दिल्ली, चेन्नई सहित कई राज्यों में जानें आज कैसा रहेगा मौसम

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से हराया, जड़ा जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने राजस्थान रॉयल्स के सामने रखा 202 रनों का टारगेट, कप्तान रजत पाटीदार ने खेली धमाकेदार पारी. यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड