दिल्ली में लू की स्थिति बरकरार रहने की संभावना
राष्ट्रीय राजधानी में रविवार सुबह मौसम साफ रहा और न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 26.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.
नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी में रविवार सुबह मौसम साफ रहा और न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 26.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में कहा है कि राजधानी में लू का कहर जारी रहेगा. मौसम विभाग के एक अधिकारी के मुताबिक, "शहर के कुछ हिस्सों में लू की स्थिति बरकरार रहने की संभावना है."
अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है. सुबह 8.30 बजे आद्र्रता का स्तर 26 प्रतिशत दर्ज किया गया था.
वहीं, शनिवार को अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री अधिक 45 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 24.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था.
संबंधित खबरें
Eid 2026: दिल्ली, मुंबई समेत अन्य शहरों में ईद की खरीदारी को लेकर बाजारों में रौनक बढ़ी; जानें भारत में 20-21 मार्च को कब मनाई जाएगी मीठी ईद
Bihar Horror: बिहार में चौंकाने वाला खुलासा, श्मशान की चिता से निकला कोयला होटल-रेस्तरां में इस्तेमाल, स्वास्थ्य पर बड़ा खतरा
VIDEO: अहमदाबाद के मशहूर कैफे में गार्लिक ब्रेड में मिली मरी हुई मक्खी, वीडियो वायरल होने के बाद नगर निगम ने ठोका 50 हजार का जुर्माना
Mumbai Local News: मुंबई के मुलुंड स्टेशन पर रेलवे की बड़ी कार्रवाई, एक ही दिन में 315 बिना टिकट यात्री पकड़े गए
\