HDFC Bank Officer Abuses Colleagues: कोलकाता में एचडीएफसी बैंक के अधिकारी पुष्पल रॉय ने सहकर्मियों से की गाली-गलौच, वीडियो वायरल होने के बाद सस्पेंड
HDFC | Photo: PTI

एचडीएफसी बैंक ने सोमवार को कोलकाता में अपने एक वरिष्ठ अधिकारी को एक आंतरिक बैठक के दौरान सहयोगियों को गाली देने का एक वीडियो ऑनलाइन सामने आने के बाद निलंबित कर दिया. वीडियो में, पुष्पल रॉय बैंकिंग और बीमा प्रोडक्ट्स के बिक्री टारगेट को पूरा करने में कथित रूप से विफल रहने के कारण जूनियर सहयोगियों पर चिल्ला रहे थे. यह वीडियो तेजी से सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर वायरल हो गया.