Hazaribagh Bus Accident: झारखंड के हजारीबाग में दर्दनाक सड़क हादसा, यात्रियों से भरी बस पलटी, 7 की मौत, 25 से ज्यादा लोग जख्मी; VIDEO

झारखंड के हजारीबाग जिले के गोरहर थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह एक यात्री बस अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हदासे में सात लोगों की मौत हो गई और 25 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं.

(Photo Credits News 18 Bihar)

Hazaribagh Bus Accident: झारखंड के हजारीबाग जिले के गोरहर थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह एक यात्री बस अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हदासे में सात लोगों की मौत हो गई और 25 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं. मृतकों की संख्या के बारे में फिलहाल आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं की गई है। 25 से भी अधिक लोग घायल हुए हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है.

जानकारी के अनुसार, बस कोलकाता से पटना जा रही थी। सुबह करीब 6.30 बजे बस अनियंत्रित होकर एक गड्ढे के पास पलट गई। ज्यादातर यात्री नींद में थे। दुर्घटना के बाद चीख-पुकार मच गई. आस-पास के लोग मौके पर पहुंचे और इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई. यह भी पढ़े: Aligarh Road Accident: यूपी के अलीगढ़ में सड़क हादसा, ट्रक और डबल डेकर बस के बीच भीषण टक्कर में 5 की मौत, 15 जख्मी

हजारीबाग में दर्दनाक सड़क हादसा:

दुर्घटनाग्रस्त बस की खिड़कियां तोड़कर यात्रियों को बाहर निकाला गया। तीन लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि चार अन्य की अस्पताल जाते समय मौत हो गई. जीटी रोड पर सिक्स लेन निर्माण के लिए जगह-जगह मिट्टी काटी गई है. प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि एक जगह गड्ढे की वजह से लेन बदलने के दौरान बस अनियंत्रित होकर पलट गई.

लोगों का कहना है कि सिक्स लेन सड़क निर्माण की गति बेहद धीमी है। गोरहर से लेकर चौपारण तक कई जगहों पर महीनों से पिलरों का निर्माण अधूरा छोड़ दिया गया है। कई जगहों पर गड्ढे किए गए हैं। इस वजह से सड़क पर लगातार हादसे हो रहे हैं. दुर्घटना की जानकारी मिलते ही डीएसपी अजित कुमार विमल, गोरहर थाना प्रभारी, बरकट्ठा थाना प्रभारी समेत भारी संख्या में फोर्स मौके पर पहुंची है। फिलहाल राहत और बचाव कार्य जारी है.

 

Share Now

संबंधित खबरें

England vs West Indies, T20 World Cup 2026 15th Match Scorecard: मुंबई में वेस्ट इंडीज ने इंग्लैंड को 30 रनों से रौंदा, गुडाकेश मोती ने चटकाए 3 विकेट; यहां देखें ENG बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

India vs Namibia, T20 World Cup 2026 18th Match Stats And Preview: रोमांचक मुकाबले में नामीबिया को हराकर टूर्नामेंट के सुपर 8 में अपनी जगह पक्की करना चाहेगी टीम इंडिया, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

England vs West Indies, T20 World Cup 2026 15th Match Scorecard: मुंबई में वेस्ट इंडीज ने इंग्लैंड के सामने रखा 197 रनों का टारगेट, शेरफेन रदरफोर्ड ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

England vs West Indies, T20 World Cup 2026 15th Match Pitch Report And Weather Update: इंग्लैंड बनाम वेस्ट इंडीज के बीच रोमांचक मुकाबले में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पुरे मैच का लुफ्त? यहां जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

\