Aligarh Road Accident: यूपी के अलीगढ़ में सड़क हादसा, ट्रक और डबल डेकर बस के बीच भीषण टक्कर में 5 की मौत, 15 जख्मी
उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ के टप्पल क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा हुआ है. बीती रात यहां ट्रक और डबल डेकर बस में जबरदस्त भिड़ंत में पांच लोगों की मृत्यु हो गई. वहीं 15 लोग जख्मी हुए हैं
Aligarh Road Accident: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ के टप्पल क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा हुआ है. बीती रात यहां ट्रक और डबल डेकर बस में जबरदस्त भिड़ंत में पांच लोगों की मृत्यु हो गई. वहीं 15 लोग जख्मी हुए हैं. मृतकों में तीन पुरुष, एक महिला व एक बच्चा है. घायलों में कुछ की हालत गंभीर है. इन्हें निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है. जहां पर लोगों का इलाज जारी है.
हादसे केबाद अलीगढ पुलिस ने ट्वीट कर लिखा, थाना टप्पल क्षेत्रांतर्गत गतरात्रि एक्सीडेंट की सूचना पर पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुँचकर राहत एवं बचाव कार्य करते हुए घायलों को उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया. 05 मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया. वैधानिक कार्यवाही प्रचलित की गई, यातायात व्यवस्था सुचारू है. मौके पर शांति है. दुःखद घटना पर संवेदना प्रकट की गई. यह भी पढ़े: Bijnor Road Accident: UP के बिजनौर में कार और टैम्पो के बीच टक्कर, दूल्हा-दुल्हन समेत 7 लोगों की मौत
Uttar Pradesh: Five people died, 15 injured in a collision between a truck and a double-decker bus in Tappal PS area of Aligarh late last night. The bus was heading from Delhi towards Azamgarh: CO Khair, Varun Kumar
— ANI (@ANI) November 21, 2024
वहीं हादसे की खबर मृतक के परिजनों को मिलने के बाद लोग दौड़े-दौड़े अस्पताल आ पहुंचे. फिलहाल अस्पताल में जहां मृतकों का शव रखा गया है. वहां पर लोगों की भीड़ लगी है.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 21, 2024 08:25 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

