देश

Haryana Shocker: नौकरी का झांसा देकर होटल मालिक ने महिला की लूटी अस्मत, जान से मारने की धमकी भी दी, FIR दर्ज

हरियाणा के रोहतक से एक महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है. पीड़िता महिला को नौकरी की तलाश थी. इस बीच उसके फोन पर उसके एक परिचित का फोन आया. उसने उसका काम लगवाने के लिए एक होटल में बुलाया. जहां पर होटल के मालिक ने उसे नौकरी देने के नाम पर उसके साथ दुष्कर्म किया.

Haryana Shocker: नौकरी का झांसा देकर होटल मालिक ने महिला की लूटी अस्मत, जान से मारने की धमकी भी दी, FIR दर्ज
सांंकेतिक तस्वीर (Photo Credit : Twitter)

Haryana Shocker: हरियाणा के रोहतक से एक महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है. पीड़िता महिला को नौकरी की तलाश थी. इस बीच उसके फोन पर उसके एक परिचित का फोन आया. उसने उसका काम लगवाने के लिए एक होटल में बुलाया. जहां पर होटल के मालिक ने उसे नौकरी देने के नाम पर उसके साथ दुष्कर्म किया. महिला के शिकायत के बाद रोहतक की सिविल लाइन पुलिस ने होटल मालिक समेत तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया  है.

पीड़िता महिला ने अपनी शिकायत में बताया कि उसके एक परिचित ने फोन करके कहा कि होटल में आ जाओ, तुमको काम दिलवा देंगे. लेकिन फोन पर महिला ने कहा कि उसके पास होटल आने के लिए कोई साधन नहीं है. इस फोन करने वाले ने कहा कि दोस्त को गाड़ी लेकर भेज देता हूं. तुम रोड पर खड़ी रहना उसका दोस्त गाड़ी लेकर आएगा. तुम उसमें बैठकर होटल आ जाना. शख्स के फोन के बाद उसका दोस्त गाड़ी लेकर आया और वह सिविल लाइन थाना क्षेत्र के होटल में ले आया. यह भी पढ़े: Haryana Shocker: पुलिसकर्मी ने महिला के साथ किया बलात्कार, VIDEO वायरल करने की दी धमकी

होटल पहुंचने के बाद शख्स ने होटल के मलिक से उसकी मुलाकात करवाई. जिसके बाद महिला को फोन कर बुलाने वाले अनिल नाम और उसका दोस्त उसे होटल के तीसरी मंजिल पर ले गए. जहां उसे कमरे में बंद कर दिए. कुछ ही समय बाद होटल का मालिक वहां आया और उसके साथ दुष्कर्म करने के बाद इस बात को किसी को नहीं बताने की धमकी दी. लेकिन महिला वहां से किसी तरह से निकलने के बाद सिविल लाइन थाना पहुंची जहां होटल मालिक समेत तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज करवाया.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 31, 2022 03:33 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).