एजेंसी न्यूज

Haryana Shocker: पुलिसकर्मी ने महिला के साथ किया बलात्कार, VIDEO वायरल करने की दी धमकी

महिला को नशीला पेय पिलाकर उसके साथ बलात्कार करने और घटना का वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल करने के मामले में पुलिसकर्मी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है.

Haryana Shocker: पुलिसकर्मी ने महिला के साथ किया बलात्कार, VIDEO वायरल करने की दी धमकी
सांंकेतिक तस्वीर (Photo Credit : Twitter)

जींद (हरियाणा), 21 अगस्त: महिला को नशीला पेय (Intoxicating Drink) पिलाकर उसके साथ बलात्कार (Rape) करने और घटना का वीडियो (Video) बनाकर उसे ब्लैकमेल करने के सिलसिले में हरियाणा पुलिस के एक कर्मी (Haryana Police Man) के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है. MP: टोल प्लाजा की महिला कर्मचारी से की मारपीट, थप्पड़ मारने का VIDEO वायरल

महिला पुलिस थाना ने सिविल थाना क्षेत्र निवासी एक महिला से मिली तहरीर के आधार पर बताया कि पीड़िता महिला 2016 में जुलाना थाने में तैनात सिपाही विजय के संपर्क में आयी.

तहरीर के अनुसार, सिपाही विजय ने महिला को नशीला पेय पिलाकर उसके साथ बलात्कार किया और घटना का वीडियो बनाकर उसे लगातार ब्लैकमेल करने लगा.

पीड़िता ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि आरोपी उसका वीडियो सोशल मीडिया पर डालने की धमकी देकर उसके साथ बार-बार बलात्कार करता था और विरोध करने पर ना सिर्फ मारता-पीटता था बल्की हथियार के जोर पर धमकी भी देता था. पीड़िता से मिली तहरीर के आधार पर महिला थाना पुलिस ने सिपाही विजय के खिलाफ घर में घुसकर मारपीट करने, नशीला पदार्थ देने, यौन शोषण करने भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है.

महिला थाना की जांच अधिकारी गीता ने बताया कि शनिवार देर शाम आरोपी पुलिसकर्मी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करके जांच की जा रही है.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 21, 2022 07:25 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).