देश

Haryana Shocker: शादी के 13 दिन बाद साले ने की जीजा की बेरहमी से हत्या, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान

हरियाणा के गुरुग्राम में बीते 27 जुलाई को सेक्टर-15 पार्ट-2 में एक युवक के हत्या मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया हैं. इन आरोपियों को गुरुग्राम की कीर्ति नगर पुलिस ने गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों में मृतक का साला भी शामिल हैं. वह हत्या का मुख्य आरोपी हैं.

Haryana Shocker: शादी के 13 दिन बाद साले ने की जीजा की बेरहमी से हत्या, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान
प्रतिकात्मक तस्वीर (Photo Credits ANI)

Haryana Shocker: हरियाणा के गुरुग्राम (Gurugram) में 27 जुलाई को सेक्टर-15 पार्ट-2 में एक युवक की हत्या (Murder) के मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया हैं. गिरफ्तार आरोपियों में मृतक का साला भी शामिल हैं. वह हत्या का मुख्य आरोपी हैं. आरोपियों की पहचान सुरजीत उर्फ बिट्टू, रोहित उर्फ लाला व कर्ण के रूप में हुई है. पुलिस के अनुसार मृतक की शादी को महज 13 दिन हुए थे. उसकी पत्नी मोना जब ससुराल से मायके पहुंची तो बताया कि उसका पति सुरजीत उसे बहुत परेशान करता है. इस बात पर उसने अपने जीजा जो हरियाणा में काम करते हैं. उनके घर पहुंचकर अपने साथियों के साथ मिलकर हत्या कर दी.

पुलिस के अनुसार पूछताछ में आरोपी सुरजीत ने अपने बचाव में बताया कि उसका जीजा  जिसका नाम भूरा है. वह उसकी बहन को परेशान करता था. उसको समझाया भी था लेकिन वह नहीं माना, जिसके बाद उसकी हत्या कर दी. मृतक युवक मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ का रहने वाला है. वह पिछले छह साल से हरियाणा में ही खाली प्लॉट में केयरटेकर का काम करता था. उसने सुरजीत की बहन से मुहब्बत होने के बाद उसने शादी कर ली. यह भी पढ़े: Mysuru: युवक ने बेरहमी से की जीजा की हत्या, कटा हाथ लेकर पहुंचा पुलिस स्टेशन

भूरा की हत्या का राज तब खुला. जब 27 जुलाई दोपहर को भूरा का एक परिचित उससे मिलने के लिए उसके घर पहुंचा था, लेकिन अंदर से दरवाजा बंद था. काफी देर तक इंतजार के बाद भी जब भूरा ने दरवाजा नहीं खोला तो युवक दीवार फांदकर अंदर दाखिल हुआ तो देखा कि भूरा का शव लहूलुहान अवस्था में पड़ा हुआ था. इसके बाद उसने पुलिस को सूचना दी.

पुलिस को सूचना देने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव बरामद करने के बाद पोस्ट मार्टम के लिए भेज मामले की जांच पड़ताल में लग गई. पुलिस ने पाया कि भूरा की हत्या किसी और ने नहीं बल्कि जिस महिला से उसकी शादी हुई थी. उसके साले ने ही अपने दोस्तों के साथ मिलकर हत्या की है. पुलिस प्रवक्ता सुभाष बोकन के अनुसार मामले में शामिल सभी तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. फिलहाल सभी पुलिस की हवालात में हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 30, 2022 03:43 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).