Mysuru: युवक ने बेरहमी से की जीजा की हत्या, कटा हाथ लेकर पहुंचा पुलिस स्टेशन
मैसूर के गौसिया नगर (Gousia Nagar) में रविवार को एक युवक ने अपने जीजा की कथित तौर पर हत्या करने के बाद उदयगिरि पुलिस (Udayagiri Police) के सामने आत्मसमर्पण कर दिया. वह मृतक के कटे हुए हाथ को पुलिस स्टेशन ले गया. पुलिस ने कहा कि कादिर पाशा (Kadir Pasha) ने 27 वर्षीय मोहम्मद सूरन ( Mahammad Suran) पर घातक हथियारों से हमला किया...
मैसूर: मैसूर के गौसिया नगर (Gousia Nagar) में रविवार को एक युवक ने अपने जीजा की कथित तौर पर हत्या करने के बाद उदयगिरि पुलिस (Udayagiri Police) के सामने आत्मसमर्पण कर दिया. वह मृतक के कटे हुए हाथ को पुलिस स्टेशन ले गया. पुलिस ने कहा कि कादिर पाशा (Kadir Pasha) ने 27 वर्षीय मोहम्मद सूरन ( Mahammad Suran) पर घातक हथियारों से हमला किया और उसका दाहिना हाथ काट दिया. बेंगलुरु में एक निजी कंपनी में काम करने वाले सूरन ने पांच महीने पहले आरोपी की बहन रुबीना से शादी की थी. यह भी पढ़ें: Uttar Pradesh: सासू मां का मकान हड़पने के लिए जीजा ने रची साजिश, साले की हत्या कराने के लिए दी सुपारी
मोहम्मद सुरन को अपनी पत्नी की वफ़ादारी पर शक था, जिसकी वजह से महिला का भाई कादिर नाराज हो गया. जिसके बाद उसने अपन जीजा को मारने का प्लान बनाया. सुरन वीकेंड पर मैसूर आया था. कादिर जबरदस्ती सुरन को अपने घर ले गया और उसे एक कमरे में बंद कर दिया और उसका दाहिना हाथ काट दिया. पुलिस ने जानकारी दी.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 16, 2021 01:28 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

