देश

Uttar Pradesh: सासू मां का मकान हड़पने के लिए जीजा ने रची साजिश, साले की हत्या कराने के लिए दी सुपारी

उत्तर प्रदेश के मथुरा से एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने सब के होश उड़ा दिए. किसी ने सोचा भी नहीं था कि जिसे वो अपना दामाद बनाकर घर ले आ रहे हैं. वहीं एक दिन उनके घर की रौशनी बुझा देगा. पूरा मामला कुछ इस तरह से है. थाना महावन क्षेत्र में पुराने गोकुल घाट पर टीचर्स कालोनी कुमकुम वाटिका निवासी उदित शर्मा एक शख्स की हत्या कर दी गई थी. हत्या की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया और महज 24 घंटे के भीतर इस केस को हल भी कर लिया. लेकिन जब पुलिस ने आरोपी को पकड़ा तो मृतक के परिजन हैरान रहे गए.

Uttar Pradesh: सासू मां का मकान हड़पने के लिए जीजा ने रची साजिश, साले की हत्या कराने के लिए दी सुपारी
पुलिसवालों के बीच खड़े हत्यारे ( फोट क्रेडिट- Twitter)

मथुरा:- उत्तर प्रदेश के मथुरा से एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने सब के होश उड़ा दिए. किसी ने सोचा भी नहीं था कि जिसे वो अपना दामाद बनाकर घर ले आ रहे हैं. वहीं एक दिन उनके घर की रौशनी बुझा देगा. पूरा मामला कुछ इस तरह से है. थाना महावन क्षेत्र में पुराने गोकुल घाट पर टीचर्स कालोनी कुमकुम वाटिका निवासी उदित शर्मा एक शख्स की हत्या कर दी गई थी. हत्या की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया और महज 24 घंटे के भीतर इस केस को हल भी कर लिया. लेकिन जब पुलिस ने आरोपी को पकड़ा तो मृतक के परिजन हैरान रहे गए.

दरअसल जांच के दौरान पुलिस ने उदित शर्मा की गई हत्या के मामलें में उसके जीजा शिवशंकर गौतम को अरेस्ट कर लिया. हत्या के बाद जब मृतक के जीजा शिवशंकर पर पुलिस ने थोड़ी सी दबिश दी तो, उसने अपना गुनाह कबूल लिया. उसने बताया की अपने साले की हत्या करने के लिए उसने तीन लोगों को एक एक लाख की सुपारी दी थी. शिवशंकर ने इस दौरान बताया कि उसकी नजर अपनी सास के मकान पर था. जिसे वो पाना चाहता था. इसलिए वो अपने साले उदित को रास्ते से हटाना चाहता था. जिसके लिए उसने ये साजिश रची. Uttar Pradesh: कुशीनगर में युवक की बेरहमी से हत्या, गुप्तांग को भी काटकर किया अलग.

हत्यारों ने पहले साजिश के तहत को उदित शर्मा को अपने साथ श्रीकृष्ण इंटर कालेज के कालेज के पीछे पुराने गोकुल घाट के जंगल में यमुना नदी के पास लेकर पहुंचे थे. जिसके बाद शिवशंकर और उसके भतीजे शिवम के साथ समीर अल्वी और राहिल नामक दो लोग और भी थे. ठिकाने पर लेकर जाने के बाद अपराधियों ने बंदूक से उदित को पहले गोली मारी. उसके बाद उदित के सिर पर ईंट-पत्थरों से हमला किया. इतना करने के बाद भी जब उनका मन नहीं भरा तो क्लच वायर से उदित का गला घोंट दिया.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 30, 2020 04:54 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).