Haryana Shocker: पति बना हैवान! घरेलू कलह के चलते बच्चों के सामने पत्नी की बेरहमी से की हत्या
हरियाणा के पानीपत से दिल दहला देने वाली घटना सामने आया है. यहां एक निर्दयी पिता ने अपने बच्चों के सामने घरेलू कलह के चलते अपनी पत्नी की हत्या कर दी.
Haryana Shocker: हरियाणा के पानीपत से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां एक निर्दयी पिता ने अपने बच्चों के सामने घरेलू कलह के चलते अपनी पत्नी की हत्या कर दी. वारदाता के बाद वह पकड़ा ना जाए मौके से वह फारर हो गया. वहीं पुलिस को महिला के हत्या की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचकर शव को बरामद करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.
मामला पानीपत जिले के सनौली थाना के अंतर्गत गांव गढ़ी का है. घरेलू कलह के चलते व्यक्ति का उसकी पत्नी के साथ अक्सर झगड़ा होता रहता था. इसी बात को लेकर दोनों में बहस हुई और बात बढ़ने के बाद महिला के पति ने घर में पड़े पत्नी के सिर पर पहले फावड़े और फिर पेचकस से वार किए. जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गई और उसकी मौत हो गई. यह भी पढ़े: Haryana Shocker: पति ने धारदार हथियार से पत्नी की हत्या की, 2 साल पहले की थी दूसरी शादी, केस दर्ज
मामले में आरोपी का छोटा भाई दिलशाद ने पुलिस कि बताया कि वह अपने बच्चों को लेकर दवा दिलवाने के लिए गया हुआ था. करीब चार बजे जब वह घर लौटा हो उसने भाई के दोनों बच्चों की घर में चीख पुकार की आवास आ रही थी. जब उसने भाई के घर में जाकर देखा तो उसकी भाभी खून से लथपथ अवस्था में जमीन पर पड़ी हुई है.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 11, 2022 07:41 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

