देश

Haryana Shocker: 19 वर्षीय लड़के ने की परिवार के 4 लोगों की हत्या, माता, पिता, बहन और दादी को उतारा मौत के घाट

पुलिस के अनुसार अभिषेक ने अपने पिता प्रदीप, मां बबली, बहन नेहा और दादी रोशनी की गोली मारकर हत्या कर दी. आरोपी अभिषेक को पुलिस ने गिरफ्तार (Arrest) कर लिया है. पुलिस पूछताछ में आरोपी बेटे ने इस पूरे हत्याकांड के बारे में बताया.

Haryana Shocker: 19 वर्षीय लड़के ने की परिवार के 4 लोगों की हत्या, माता, पिता, बहन और दादी को उतारा मौत के घाट
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: PTI)

रोहतक: हरियाणा के रोहतक (Rohtak) से एक बेहद ही हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक 19 वर्षीय लड़के पर अपने ही परिवार के 4 लोगों की हत्या का आरोप है. हरियाणा पुलिस ने 19 वर्षीय आरोपी लड़के को गिरफ्तार कर लिया है. रोहतक के पुलिस अधीक्षक राहुल शर्मा ने बताया, "रोहतक के विजय नगर में शुक्रवार को आरोपी ने अपने परिवार के चार सदस्यों की गोली मारकर हत्या कर दी." उन्होंने बताया कि मामले की जांच के बाद परिवार के एक सदस्य अभिषेक को गिरफ्तार कर लिया गया क्योंकि वह दोषी पाया गया था. Uttar Pradesh: सरकारी स्कूल के शिक्षक ने की प्रेमिका के पति की हत्या, साथी टीचर के साथ वारदात को दिया अंजाम.

पुलिस के अनुसार अभिषेक ने अपने पिता प्रदीप, मां बबली, बहन नेहा और दादी रोशनी की गोली मारकर हत्या कर दी. आरोपी अभिषेक को पुलिस ने गिरफ्तार (Arrest) कर लिया है. पुलिस पूछताछ में आरोपी बेटे ने इस पूरे हत्याकांड के बारे में बताया.

पुलिस ने बताया, 'मामले की तह तक जाने के लिए कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है. आने वाले समय में चीजें साफ हो जाएंगी. पुलिस ने बताया पड़ोस से लिए गए सीसीटीवी फुटेज और अभिषेक से लगातार पूछताछ से उन्हें मामले को सुलझाने में मदद मिली.

पुलिस ने बताया कि अभिषेक बार-बार अपने बयान बदल रहा था. वह इस हत्याकांड से पहले और बाद में एक होटल में गया था. होटल में रुके उसके दोस्त की भूमिका की भी जांच की जा रही है."

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 01, 2021 02:34 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).