Haryana: पानीपत में बाइक सवार के ऊपर गिरा जर्जर बिल्डिंग का छज्जा, व्यक्ति की मौत | Video

हरियाणा के पानीपत के पचरंगा बाजार में मोटरसाइकिल चला रहे एक व्यक्ति और उसकी पत्नी पर 80 साल पुराने जर्जर घर की बालकनी गिरने से बाइक सवार व्यक्ति की मौत हो गई. बीच सड़क में दहशत फैलाने वाली यह दुर्घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई और यह भयावह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. बाइक सवार पति पत्नी जर्जर बिल्डिंग के नीचे से गुजर रहे थे तभी पत्नी की नजर ऊपर पड़ी और वह तुरंत बाइक से उतर गई तभी बाइक के ऊपर बालकनी का छज्जा गिर गया. हादसे के तुरंत बाद आस पास के लोग बाइक सवार की मदद के लिए दौड़े उन्होंने व्यक्ति के ऊपर से मलबा भी हटाया लेकिन दुर्भाग्यवश शख्स बच न सका. उत्तर प्रदेश के बागपत में मिला महिला का अधजला शव, जांच जारी.