Gurugram Shocker: विवाद सुलझाने के नाम दोस्तों ने होली पर बुलाया, फिर धारदार हथियार से किया गले पर वार
दिल्ली से सटे गुरुग्राम में तीन लोगों ने पुरानी दुश्मनी को खत्म करने के लिए कथित तौर पर अपने ही दोस्त का गला काट दिया. घटना शुक्रवार को उस वक्त हुई जब आरोपी का पीड़ित से विवाद हो गया था. पुलिस ने पीड़ित की पहचान चक्करपुर गांव निवासी राकेश यादव के रूप में की है.
- Read in
- English
दिल्ली से सटे गुरुग्राम (Gurugram) में तीन लोगों ने पुरानी दुश्मनी को खत्म करने के लिए कथित तौर पर अपने ही दोस्त का गला काट दिया. घटना शुक्रवार को उस वक्त हुई जब आरोपी का पीड़ित से विवाद हो गया था. पुलिस ने पीड़ित की पहचान चक्करपुर गांव निवासी राकेश यादव के रूप में की है. पुलिस के मुताबिक राकेश की हालत स्थिर है और उसने आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है. Gurugram: होली समारोह के दौरान विवाद के बाद आदमी को पीट-पीटकर मार डाला, 3 गिरफ्तार.
पुलिस शिकायत के मुताबिक जनवरी में नए साल की पार्टी में राकेश यादव की अपने दोस्त नरेश कुमार से अनबन हो गई थी, जिसके बाद दोनों दुश्मन हो गए थे. द इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट के अनुसार, राकेश ने कहा कि इस हफ्ते की शुरुआत में उसे सनी नाम के एक दोस्त का फोन आया, जिसने उन्हें पुराने विवाद को सुलझाने के लिए होली पार्टी में आमंत्रित किया. राकेश ने कहा कि शुक्रवार को जब वह पार्टी के लिए पहुंचा तो उसने देखा कि नरेश, सनी और एक अन्य अज्ञात व्यक्ति वहां पर मौजूद था.
राकेश ने पुलिस को बताया कि उसने वहां मौजूद तीनों लोगों को उसने अपना तर्क समझाया और वहां से जाने लगा. इसी दौरान तीनों ने उस पर हमला कर दिया और उसके गले पर वार किया. यादव ने कहा कि नरेश ने धारदार हथियार से उसकी गर्दन में वार किया और धक्का मारकर भागने में सफल रहा. यादव ने कहा कि उसे एक दोस्त द्वारा इलाज के लिए एक निजी अस्पताल ले जाया गया.
गुरुग्राम पुलिस के प्रवक्ता सुभाष बोकेन ने कहा कि मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस आरोपियों का पता लगाने और उन्हें गिरफ्तार करने का प्रयास कर रही है. पुलिस ने कहा कि सेक्टर 29 पुलिस स्टेशन में आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 307 (हत्या का प्रयास) और 34 (सामान्य इरादा) के तहत मामला दर्ज किया गया है.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 22, 2022 02:34 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

