Gujarat: इंसानियत हुई शर्मसार, सूरत के पांडेसरा में पड़ोसी ने 4 साल की बच्ची को बनाया हवस का शिकार

गुजरात के पांडेसरा से इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है. यहां 4 साल की बच्ची के साथ बलात्कार करने के आरोप में रविवार को एक 40 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है, आरोपी की पहचान अजय पटेल के रूप में हुई है.

प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Pxhere)

गुजरात के पांडेसरा से इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है. यहां 4 साल की बच्ची के साथ बलात्कार करने के आरोप में रविवार को एक 40 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है, आरोपी की पहचान अजय पटेल के रूप में हुई है, जो शादीशुदा है और 11 साल की जुड़वां बेटियों सहित 3 बच्चों का पिता है. आरोपी ने इस जघन्य अपराध को तब अंजाम दिया जब उसकी पत्नी बाजार गई थी और अपने बच्चों को अपने साथ ले गई थी. Mumbai: 5 साल की बेटी के प्राइवेट पार्ट छूने वाले पिता को कोर्ट ने सुनाई कठोर सजा, 'स्किन टू स्किन टच' वाली दलील पर भी लगाई फटकार.

टाइम्स ऑफ इंडिया में छपी रिपोर्ट के मुताबिक, घटना रविवार दोपहर की है जब नाबालिग लड़की अपने घर के पास खेल रही थी. आरोपी ने बच्ची को अकेले खेलते देखा और अपने घर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया. नाबालिग घर लौट आई और अपनी मां को पूरी घटना के बारे में बताया. इसके बाद बच्ची की मां ने तुरंत अपने पति और पुलिस को सूचित किया.

शिकायत के आधार पर, पुलिस ने आरोपी पर भारतीय दंड संहिता (IPC) और पॉक्सो अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया. पुलिस ने बताया कि नाबालिग को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है.

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स ने गुजरात टाइटंस के सामने रखा 165 रनों का टारगेट, एडेन मार्करम ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Live Score Update: इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Live Toss And Scorecard: इकाना स्टेडियम में गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड