क्या गुजरात में एक युवक इस वजह से आत्महत्या कर ली, क्योंकि पत्नी ने जबरन बीफ खाने को कहा? सुसाइड नोट आया सामने

दो महीने पहले सूरत में एक हिंदू युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. अब एक सुसाइड नोट सामने आया है, जिसमें लिखा है कि उसकी पत्नी और साले ने उसे जान से मारने की धमकी दी थी और उसे जबरन बीफ खाने को कहा था.

प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

सूरत: दो महीने पहले सूरत में एक हिंदू युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. अब एक सुसाइड नोट सामने आया है, जिसमें लिखा है कि उसकी पत्नी और साले ने उसे जान से मारने की धमकी दी थी और उसे जबरन बीफ खाने को कहा था.सूरत पुलिस आत्महत्या के लिए उकसाने और आपराधिक धमकी के आरोपों की जांच कर रही है। सहायक पुलिस आयुक्त जे टी सोनारा ने मीडिया को बताया, "मृतक रोहित सिंह की पत्नी सोनम सिंह को उत्तर प्रदेश से सूरत लाया गया. मृतक की मां वीनादेवी सिंह ने आरोप लगाया है कि सोनम का असली नाम सोनम अली है और वह मुस्लिम है.

वीनादेवी ने अपनी शिकायत में कहा है, "मेरा बेटा रोहित सिंह एक प्रोसेसिंग यूनिट में काम कर रहा था, जहां वह सोनम जाकिर अली के संपर्क में आया. दोनों में प्यार हो गया और रोहित ने उससे शादी करने का फैसला किया, लेकिन परिवार मुस्लिम दुल्हन सोनम को स्वीकार करने के खिलाफ था. इसलिए उसे अलग रहने के लिए कहा गया। वह उसके साथ पांडेसरा में उसके घर पर रहने लगा. सोनम की यह दूसरी शादी है.

उसने कहा, "मेरे संबंधी राजेश सिंह ने मुझे सूचित किया कि आत्महत्या करने से पहले रोहित सिंह ने अपने फेसबुक पेज पर अपना सुसाइड नोट अपलोड किया था, जिसमें लिखा है कि सोनम और उनके भाई ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी और उन्हें बीफ खाने के लिए मजबूर किया, जिसके कारण वह आत्महत्या कर रहा है.

27 जून को रोहित ने फांसी लगा ली. पोस्टमॉर्टम के बाद, शव सोनम को सौंप दिया गया, जिन्होंने पोस्टमॉर्टम के कागजात पर सोनम सिंह के रूप में हस्ताक्षर किए थे. जांच अधिकारी एचजेड पटेल ने कहा कि अब पुलिस को इसकी भी जांच करनी होगी कि वह हिंदू है या मुस्लिम.

Share Now

संबंधित खबरें

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Scorecard: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस को 29 रनों से रौंदा, सुनील नारायण ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Scorecard: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस के सामने रखा 248 रनों का टारगेट, फिन एलन और अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार अर्धशतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Live Score Update: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Live Toss And Scorecard: ईडन गार्डन स्टेडियम में गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड