देश

दादा अपनी पोती को मानता था अपशकुनी, बच्ची के दो टुकड़े कर- जमीन में कर दिया दफन

आरोपी दादा शंकर सिंह मेदा को लोग कहा करते थे कि उनके घर जन्मी लड़की अपशकुनी है. दरअसल जब दिसंबर महीने में बच्ची ने जन्म लिया तो उसके शरीर का विकास सामान्य बच्चों की तुलना में अलग था, जैसे उसका कान, सिर के बाल, काफी बड़ा था.

दादा अपनी पोती को मानता था अपशकुनी, बच्ची के दो टुकड़े कर- जमीन में कर दिया दफन
प्रतीकात्मक तस्वीर ([Photo Credits: Unsplash)

दादा (Grandfather) और पोती का रिश्ता बाप-बेटी से भी बढ़कर होता है. जब पोती  नाराज होती हैं तो वह अपने दादा के पास जाती हैं. लेकिन हम आपको एक ऐसे दादा की गंदी करतूत के बारे में बताने जा रहे हैं जो आपको झकझोर कर रख देगा. इस खबर को पढ़ने के बाद आपका भी कलेजा मुंह में आ जाएगा. एक दादा द्वारा अपनी ही पोती की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है.

मामला गुजरात (Gujrat) के दाहोड जिले में धनपुर तालुका (Dhanpur taluka) के पीपेरो गांव का है. जहां पर एक दादा अपनी पोती (Grand Daughter) को अपशुकनी मानता था. इसलिए उसने अपनी पोती को खत्म करने का खौफनाक कदम उठाया. इस दादा ने एक माह की मासूम को मौत के घाट उतार दिया. लेकिन उसके बाद भी उसके मन मन को शांति नहीं, तो उसने बच्ची के कई टुकड़े कर के उसे जमीन के अंदर दफन कर दिया.

यह भी पढ़ें: - उत्तर प्रदेश में धारदार हथियार से घर के अन्दर किन्नर की हत्या, इलाके में मची सनसनी

टाइम्स ऑफ इंडिया  की खबर के मुताबिक आरोपी दादा शंकर सिंह मेदा को लोग कहा करते थे कि उनके घर जन्मी लड़की अपशकुनी है. दरअसल जब दिसंबर महीने में बच्ची ने जन्म लिया तो उसके शरीर का विकास सामान्य बच्चों की तुलना में अलग था, जैसे उसका कान, सिर के बाल, काफी बड़ा था. जिसके बाद दादा शंकर सिंह को लगता था कि वो उनके परिवार के लिये अच्छा नहीं है. जिसके बाद दादा ने पोती को खत्म करने का प्लान बनाया

दादा ने यह कह के बच्ची को अपने पास रख लिया कि उसका इलाज वो पारंपरिक तरीके से करना चाहता हैं. जिसके बाद बहू ने अपनी एक माह की बेटी को उसके हाथों में सौंप दिया और खुद मायके चली गई. लेकिन महिला को उसके देवर ने बताया कि उसकी बेटी की हत्या कर दी गई है और उसकी लाश को टुकड़ों में कर दफन कर दिया गया है. फिलहाल पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है. घटना की जांच शुरू कर दी है

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 30, 2019 04:08 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).