देश

उत्तर प्रदेश में धारदार हथियार से घर के अन्दर किन्नर की हत्या, इलाके में मची सनसनी

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) से एक किन्नर के हत्या को लेकर खबर है. जहां दिल्ली मेरठ हाईवे के पास विहार कॉलोनी में रहने वाली शबाना (shabana) नाम की किन्नर की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई है.

उत्तर प्रदेश में धारदार हथियार से घर के अन्दर किन्नर की हत्या, इलाके में मची सनसनी
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: PTI)

लखनऊ: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) से एक किन्नर (Transgender) की हत्या को लेकर खबर है. शबाना (Shabana) नाम की किन्नर दिल्ली मेरठ हाईवे के पास विहार कॉलोनी (Vihar Colony) में रहती थी. किसी ने उसके घर में घुसकर धारदार हथियार से हत्या कर दिया. इस घटना के बाद पूरे कालोनी में हडकंप मचा हुआ है. वहीं पुलिस घटना की सूचना पाने के बाद शव को बरामद कर मामले की जांच पड़ताल में जूट गई है.

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शबाना करीब तीन महीने पहले इस कॉलोनी में रहने के लिए आई थी. उसके हत्या को लेकर कॉलोनी के लोगों ने पुलिस को सूचना दी. जिसके बाद पुलिस घटना स्थल पहुंची तो देखा शबाना बेड पर मृत अवस्था में पड़ी है. किसी ने उसका बेरहमी से धारदार हथियार से मार कर हत्या कर दिया है. यह भी पढ़े: मुंबई: विरार की एक पॉश सोसायटी में कई टुकड़ों में मिली लाश, इलाके में मचा हड़कंप, हत्या की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस

वहीं पुलिस इस मामले को अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच पड़ता में जूट गई है. फिलहाल किन्नर की हत्या किसने की है अभी इसका कुछ पता नहीं चल पाया है. पुलिस इस हत्या को लेकर हर पहलुओं पर जांच कर रही है. पुलिस खुद को लेकर दावा कर रही है कि हत्या के पीछे जो भी आरोपी होगा उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 30, 2019 03:55 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).