गुजरात के अहमदाबाद में पति ने दिया तीन तलाक, पत्‍नी ने की खुदकुशी की कोशिश

तीन तलाक बिल मंगलवार को राज्यसभा से पास हो गया. इससे पहले यह बिल लोकसभा से भी पास हो चुका है यानी संसद के दोनों सदनों से तीन तलाक बिल पास हो चुका है. अब राष्‍ट्रपति के हस्‍ताक्षर के बाद यह बिल कानून की शक्‍ल लेगा. गुजरात के अहमदाबाद में एक पति ने अपनी पत्नी को तीन तलाक दे दिया. तीन तलाक मिलने के बाद विवाहिता ने आत्महत्या की कोशिश की है.

प्रतीकात्मक तस्वीर (File Photo)

तीन तलाक बिल (Triple Talaq Bill) मंगलवार को राज्यसभा (Rajya Sabha) से पास हो गया. इससे पहले तीन तलाक बिल लोकसभा (Lok Sabha) से भी पास हो चुका है यानी संसद के दोनों सदनों से यह बिल पास हो चुका है. अब राष्‍ट्रपति के हस्‍ताक्षर के बाद यह बिल कानून की शक्‍ल लेगा. इस बीच, गुजरात (Gujarat) से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. दरअसल, अहमदाबाद (Ahmedabad) में एक पति ने अपनी पत्नी को तीन तलाक दे दिया. तीन तलाक मिलने के बाद विवाहिता ने आत्महत्या (Suicide) की कोशिश की है.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, विवाहिता का अहमदाबाद के अस्पताल में इलाज चल रहा है. महिला ने इस मामले में अपने पति और ससुरालवालों के खिलाफ पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई है. पुलिस अभी इस मामले में जांच कर रही है. यह भी पढ़ें- तीन तलाक अब होगा अपराध, लोकसभा के बाद राज्यसभा से भी पास हुआ बिल

गौरतलब है कि नरेन्द्र मोदी सरकार को मिली एक बड़ी सफलता के तहत मंगलवार को संसद ने मुस्लिम महिलाओं को तीन तलाक देने की प्रथा को अपराध मानने के प्रावधान वाले एक ऐतिहासिक बिल मंजूरी दे दी. राज्यसभा में बीजेडी के समर्थन और सत्तारूढ़ एनडीए के घटक जेडीयूएवं अन्नाद्रमुक के वॉकआउट के चलते सरकार राज्यसभा में इस विवादास्पद बिल को पारित कराने में सफल हो गई. बिल में तीन तलाक का अपराध सिद्ध होने पर संबंधित पति को तीन साल तक की जेल का प्रावधान किया गया है.

Share Now

संबंधित खबरें

LPG Shipment Through Hormuz: गल्प से 20 हजार टन एलपीजी लेकर कांडला पहुंचा जहाज, होर्मुज जलडमरूमध्य पार कर सुरक्षित भारत पहुंची खेप

Ahmedabad Street Food Row: अहमदाबाद में स्ट्रीट फूड पर उठे सवाल, पानीपुरी में मिला बाल और हड्डी का टुकड़ा! VIDEO वायरल होने के बाद मचा बवाल

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Scorecard: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस को 29 रनों से रौंदा, सुनील नारायण ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Scorecard: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस के सामने रखा 248 रनों का टारगेट, फिन एलन और अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार अर्धशतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड