कोरोना वायरस का असर: अफगानिस्तान, फिलीपींस, मलेशिया के यात्रियों को भारत आने पर रोक, कोविड-19 के चलते सरकार ने लिया फैसला

भारत सरकार ने मंगलवार को एक एडवाइजरी जारी करते हुए अफगानिस्तान, फिलीपींस और मलेशिया के यात्रियों को घातक कोरोनावायरस के मद्देनजर 31 मार्च तक तत्काल प्रभाव से भारत आने पर रोक लगा दी है.

विमान (Photo Credits: Pixabay)

नई दिल्ली: भारत सरकार ने मंगलवार को एक एडवाइजरी जारी करते हुए अफगानिस्तान (Afghanistan), फिलीपींस (Philippines) और मलेशिया (Malaysia) के यात्रियों को घातक कोरोनावायरस (Covid-19) के मद्देनजर 31 मार्च तक तत्काल प्रभाव से भारत आने पर रोक लगा दी है.

सरकारी आदेश के अनुसार, "कोई भी उड़ान अपराह्न् तीन बजे के बाद इन देशों से भारत के लिए उड़ान नहीं भरेगी. एयरलाइन इसे प्रस्थान के हवाईअड्डे पर लागू करेंगी." आदेश में यह भी कहा गया है कि यह निर्देश एक "अस्थायी उपाय" है, जो 31 मार्च तक लागू रहेगा. उसके बाद इसकी समीक्षा की जाएगी. यह भी पढ़ें: कोरोना वायरस का महाराष्ट्र में तांडव, COVID-19 से पहली मौत के बाद राजेश टोपे ने बुलाई तत्काल बैठक, बोले- रोकथाम के लिए उठाए जा रहे हैं मजबूत कदम

इससे पहले, सरकार ने भारत के लिए यात्रा वीजा जारी करना बंद कर दिया था और बिना अनिवार्य काम से भारतीयों को विदेश न जाने का आग्रह किया है. इस महामारी से भारत में अब तक 125 लोग प्रभावित हैं और तीन लोगों की मौत हो चुकी है.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Afghanistan, 1st T20I Match Scorecard: दिल्ली में अभिषेक शर्मा की आंधी में अफगानी गेंदबाजों की उड़ी धज्जियां, टीम इंडिया ने सात विकेट से दर्ज की धमाकेदार जीत; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India vs Afghanistan, 1st T20I Match Scorecard: दिल्ली में अफगानिस्तान ने टीम इंडिया के सामने रखा 157 रनों का टारगेट, अजमतुल्लाह उमरजई ने खेली धमाकेदार अर्धशतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

IND vs AFG 1st T20I Match: राष्ट्रगान से पहले अरुण जेटली स्टेडियम में गूंजा 'वंदे मातरम', भारत-अफगानिस्तान के खिलाड़ी भी रह गए हैरान

India vs Afghanistan, 1st T20I Match Live Score Update: दिल्ली में टीम इंडिया और अफगानिस्तान के बीच खेला जा रहा है सीरीज का पहला मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट